ऑस्ट्रेलिया की जीत से टीम इंडिया को हुआ फायदा, WTC 2023-25 पॉइंट्स टेबल में इस टीम को पछाड़कर नंबर 1 पहुंची

 


WTC 2023-25 Points Table: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को मिली शानादार जीत से भारतीय टीम आईसीसी वर्ल़्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। 172 रन की बड़ी हार मिलने के बाद न्यूजीलैंड टीम को पॉइंट्स प्रतिशत में नुकसान हुआ है। कीवी टीम के पॉइंट्स प्रतिश 75 से गिरकर 60 पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया का पॉइंट्स प्रतिशत 55 से बढ़कर 59.09 हो गया है, यह मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में उसकी 11 मैच में सातवीं जीत है। 

इस मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम पहले स्थान पर थी और अब खिसकर दूसरे नंबर पर आ गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है।

बता दें कि मौजूदा चक्र में न्यूजीलैंड की अगली सीरीज श्रीलंका और फिर भारत के खिलाफ होनी है। इसके बाद साल क अंत में घर में इंग्लैंड खिलाफ खेलना है। ऑस्ट्रेलिया की दो सीरीज बची है, साल के अंतर में भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और जनवरी 2025 में श्रीलंका के खिलाफ। 

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले अपने पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में भारत के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति औऱ बेहतर करने पर होगा। आठ मैचों में पांच जीत. दो हार और एक ड्रॉ के साथ भारत का पॉइंट्स प्रतिशत 64.58 है। इंग्लैंड छह हार के साथ पॉइंट्स टेबल में आठवे स्थान पर काबिज है।

टीम को धीमी ओवर गति के कारण अभी तक 19 पॉइंट्स का नुकसान हो चुका है। श्रीलंका दो मैच में दो हार के साथ टेबल में सबसे नीचे आठवें स्थान पर है।
रोहित शर्मा का अगुआई वाली भारतीय टीम को इस साल बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ सितंबर औऱ नवंबर में टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके बाद साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरूआत होगी। 

0/Post a Comment/Comments