भगवान शिव का परम भक्त है टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, दिन-रात रहता है भक्ति में लीन, शरीर पर बनवाए है महादेव के टैटू


Team India : पूरे भारत में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है,मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान शिव का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था। आज के दिन श्रद्धालु दिन भर उपवास रखने के साथ-साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करते है। भारतीय टीम के एक ऐसा खिलाड़ी है,जजीनहे भगवान शिव का परम भक्त माना जाता है। भारतीय खिलाड़ी ने अपने शरीर पर भगवान शिव से जुड़े टैटू भी बनाए हुए है,आगे हम उस खिलाड़ी के बारें में विस्तार से बताने वाले है।

शिव का भक्त है Team India का यह खिलाड़ी

आज 8 मार्च को पूरे भारत बड़े धूम-धाम से भगवान शिव का पर्व मनाया जा रहा है। इस बीच टीम इंडिया (Team India) के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) की खूब चर्चा की जा रही है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की गिनती शिव भक्तों में की जाती है। इन्हे कई बार पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंदिरों में दर्शन करते हुए देखा गया है। टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी ने अपने शरीर पर भगवान शिव से जुड़े कई टैटू बनवाए है,इन्होंने कंधे के पास ईश्वर की आँख का टैटू बना है,जिसे लोग भगवान शिव के तीसरी आँख का प्रतीक मानते है,वहीं त्रिशूल तथा कैलाश पर्वत पर बैठे भगवान शिव के टैटू बनवाए है।

IPL 2024 में करेंगे क्रिकेट के मैदान पर वापसी

टीम इंडिया (Team India) के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli)  पिछले महीने के एक बेटे के पिता बने है। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था,जिसका नाम कोहली परिवार अकाय रखा गया है। दिग्गज विराट कोहली इन दिनों टीम इंडिया से ब्रेक पर चल रहे है। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए मौजूदा समय में खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से ब्रेक लिया है और वह परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे है। ऐसा कहा जा रहा है की वह 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2024 (IPL 2024) में क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर सकते है।

0/Post a Comment/Comments