क्या एमएस धोनी और सलमान खान के बीच चल रही अनबन? अनंत अंबानी की पार्टी में माही ने भाईजान को इग्नोर

 


Salman And Dhoni Video: इस समय गुजरात के जामनगर में एक्टिंग जगत से लेकर क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारे मौजूद हैं। क्योंकि मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में एक्टर्स से लेकर क्रिकेटर तक शामिल हुए हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी अनंत अंबानी की शादी के लिए जामनगर पहुंचे हैं इसके अलावा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी आमंत्रित किया गया है। लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी और सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर दोनों के फैंस ही हैरान रह गए हैं।

वायरल हो रहा धोनी और सलमान का वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को बहुत ऊंचाइयों तक ले गए तो वहीं सलमान खान ने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड को आगे बढ़ाने में खूब योगदान दिया है। इस समय सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी और सलमान खान का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि अनंत अंबानी की पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने एक दूसरे को नजरअंदाज किया है। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी और सलमान खान पास से गुजरते हैं लेकिन वह एक दूसरे से नहीं मिलते।

क्या इन दोनों के बीच चल रही है अनबन?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कई बार आधिकारिक तौर पर बताया है कि महेंद्र सिंह धोनी के वह बहुत बड़े फैन हैं। लेकिन अनंत अंबानी की पार्टी में सलमान खान और धोनी के फैंस इस वीडियो को देखकर उनके फैंस हैरानी व्यक्त कर रहे हैं। क्योंकि इससे पहले धोनी और सलमान खान के बीच किसी भी तरह की अनबन की कोई खबर सामने नहीं आई थी।

0/Post a Comment/Comments