Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे रैंक को तेजी से बढ़ाया जा सकता है

 


Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में रैंक बढ़ाना बहुत ज्यादा मुश्किल है। हर कोई मेहनत करते हुए लगातार आगे बढ़ाना चाहता है। यह काम आसान नहीं है और इसमें समय देना होता है। कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर आप प्रदर्शन में सुधार ला सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे रैंक तेजी से बढ़ाई जा सकती है।

Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे रैंक को तेजी से बढ़ाया जा सकता है

3) सर्वाइवल के साथ किल्स पर भी ध्यान दें

रैंक पुश करने के लिए आपको सिर्फ किल्स ही नहीं निकालने हैं। आपको सर्वाइव भी करना होगा। हमेशा ही अंत तक सर्वाइव करने की कोशिश करें और जोखिम उठाकर कुछ किल्स भी निकालें। इससे बहुत फायदा मिलेगा। दोनों का तालमेल बनाना मुश्किल है लेकिन अगर आप मेहनत करेंगे, तो रैंक पुश के साथ K/D रेश्यो भी मेंटेन हो जाएगा।

2) सही लैंडिंग स्पॉट चुनें

Free Fire MAX में अच्छा लैंडिंग स्पॉट पाना काफी ज्यादा जरुरी है। इसके लिए बेहतर लूट होनी चाहिए। अगर आपके पास अच्छी लूट होगी, तो फिर आप ज्यादा समय सर्वाइव कर पाएंगे। इसी के चलते लैंडिंग ऐसी जगह करें, जहां रिस्क कम हो और लोग ज्यादा मिलें। इससे रैंक बढ़ाने में बहुत फायदा होगा। ध्यान रखें कि टीममेट्स भी अच्छे होना चाहिए।

1) रैंडम लोगों के साथ नहीं खेलें

रैंक स्क्वाड मोड में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है और इसी कारण आपको सिर्फ अपनी स्क्वाड के साथ ही खेलना चाहिए। एक अच्छी टीम तैयार करें और उसके साथ ही खेलें। रैंडम लोगों के साथ खेलने में हमेशा ही चीज़ें मुश्किल हो जाती है और रैंक के मामले में नुकसान होता है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने खेलने के तरीके को लेकर अपनी राय दी है। सभी की पसंद अलग रह सकती है।)

0/Post a Comment/Comments