पहले वर्ल्ड कप में जगह ना मिलने पर बहाए आंसू, अब 2,4,8 रन बनाकर सैय्यद मुश्ताक में फ्लॉप हुआ ये खिलाड़ी, फैंस ने लगाई लताड़


Syed Mushtaq Ali Trophy 2023 : वर्ल्ड कप 2023 के बीच भारत में घरेलू टी20 प्रतियोगिता सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 (Syed Mushtaq Ali Trophy 2023) खेली जा रही है। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम के शानदार खिलाड़ी अपने घरेलू टीम की ओर से खेल रहा है। जब वर्ल्ड कप 2023 के लिए 15 सदस्यी भारतीय टीम के दल का ऐलान हुआ था। उस समय इस खिलाड़ी ने टीम में चयन न होने पर सोशल मीडिया पर दुख जाहीर किया। जिसके बाद फैंस ने भी इस खिलाड़ी के चयन न करने पर टीम इंडिया के चयनकर्ताओं को खूब ट्रोल किया था। अब खेले जा रहे सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यह खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप हो रहा है।

सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में फ्लॉप हो रहा ये खिलाड़ी

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में भारतीय टीम 15 सदस्यी स्क्वाड में की ऐसे खिलाड़ियों का चयन नहीं हो पाया था,जिनका चयन लगभग पक्का माना जा रहा था। उन्ही में से एक खिलाड़ी टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजु सैमसन (Sanju Samson) भी थे। जिनको एशिया कप 2023 में बैकअप प्लेयर के तौर पर टीम में चुना भी गया था। वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया (Team India) के 15 सदस्यी स्क्वाड में न चुने जाने पर संजु सैमसन (Sanju Samson) ने निराशा जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था। अब सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 (Syed Mushtaq Ali Trophy 2023) में संजु सैमसन अपनी घरेलू टीम केरल की ओर से खेलते हुए दिखाई दे रहे है। वहाँ पर संजु सैमसन पूरी तरह से फ्लॉप हो रहे है।

Syed Mushtaq Ali Trophy 2023 में फ्लॉप हुए संजु सैमसन

भारत में खेली जा रही सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 (Syed Mushtaq Ali Trophy 2023) में केरल और असम के बीच खेले गए मुकाबले में संजु सैमसन (Sanju Samson) का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है। उन्होंने असम के सामने बल्लेबाजी करते हुए 7 गेंदों का सामाना किया और केवल 8 रन ही बना सके। संजु सैमसन की खराब प्रदर्शन के बाद फैंस उनकी खूब आलोचना भी कर रहे है।

इस मैच में खराब प्रदर्शन करने वाले संजु सैमसन (Sanju Samson) की अगुवाई वाली केरल की टीम को हार झेलनी पड़ी। केरल की टीम का कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। केरल ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए। जवाब में असम की टीम ने 19.3 ओवर में ही 130 रन बनाकर यह मैच जीत लिया।

0/Post a Comment/Comments