भारत-श्रीलंका पहले वनडे के बीच आई बुरी खबर, रोहित शर्मा के सबसे करीबी सदस्य ने दुनिया को कहा अलविदा, पत्नी रितिका का रो-रोकर बुरा हाल

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अंगूठे की चोट से उबर का टीम इंडिया में अपनी वापसी कर ली है। वह भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज की कप्तानी भी कर रहे हैं। पहले कप्तानी करते हुए जहां रोहित शर्मा ने 67 गेंदों में शानदार 83 रनों की पारी खेली तो वहीं इस सीरीज की शुरुआत में रोहित शर्मा को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल उनके घर के एक करीबी सदस्य ने कल 9 जनवरी दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बात की जानकारी खुद रोहित शर्मा की पत्नी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

रोहित की पत्नी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

रितिका ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट और अपने कुत्ते के साथ कुछ यादगार तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही एक खास कैप्शन भी दिया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि “कल का दिन अब तक हमारे जीवन का सबसे कठिन दिन था। हमने अपने जीवन के प्यार को अलविदा कह दिया। आप अब तक के सबसे अच्छे फर बेबी रहे हैं। मेरा पहला प्यार, मेरा पहला बच्चा, अब तक का सबसे कोमल फर बॉल। जब तक हम फिर ने नहीं मिलते तबतक हमारी जिंदगी में हमेशा थोड़ा कम जादू होगा।”

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने बंधाया ढांढस

हालांकि रितिका के इस पोस्ट के बाद फैंस इस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वही इस पोस्ट पर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा समेत कई सारे लोगों ने दुःख जताया हैं।

वहीं फैंस का कहना है कि यह बिल्कुल उनके परिवार के सदस्य के जैसा था। ईश्वर आपको ताकत दे वहीं एक फैन ने लिखा है कि आपके दुख का समय अंदाजा नहीं लगाया जा सकता हमें मैजिक की याद आएगी।

रोहित ने जड़ा अपने करियर का 47 वां अर्धशतक

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे करियर का 47 वां अर्धशतक जड़ दिया है। रोहित ने 63 गेंदों का सामना करते हुए 3 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके और तीन छक्के भी लगाएं हैं।

रोहित शर्मा ने इसके साथ ही वनडे करियर में अपने 9500 रन भी पूरे किए हैं। रोहित लंबे समय के बाद एक शानदार फॉर्म में नजर आए। बता दें रोहित के अलावा गिल ने भी 70 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

0/Post a Comment/Comments