WWE के वो 3 सुपरस्टार्स जिन्होंने अपने दोस्त की बहन से की शादी


3 WWE Superstars who married the sisters of other wrestlers: WWE में अक्सर हम कपल्स को देखते हैं जो या तो रियल लाइफ कपल्स होते हैं या फिर कंपनी की क्रिएटिव टीम के कारण उन्हें दूसरे रेसलर्स के साथ जोड़ी बनानी पड़ती है। कई सुपरस्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने साथी खिलाड़ी को डेट किया है। कुछ एक दूसरे से शादी के बंधन में बंध जाते हैं तो कुछ के रिश्ते महीनों या सालों में टूट जाते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि WWE में ऐसे कुछ सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने अपने साथी सुपरस्टार्स की बहन से ही शादी कर ली है। आपको ऐसा लगेगा की इसके बाद दोनों के बीच काफी झगड़े हुए होंगे लेकिन आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ऐसी घटना होने का बाद भी उनके रिश्ते में कोई दरार नहीं आई है।

3. डेनियल ब्रायन

WWE में डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) का नाम उन सुपरस्टार्स में आता है जिन्होंने कंपनी में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। वह पूर्व WWE चैंपियन भी रह चुके हैं। गौरतलब है कि, उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी निकी बैला की ट्विन बहन ब्री बैला को अपना दिल दे दिया था। हालांकि ब्री किसी रेसलर को अपना जीवन साथी नहीं चुनना चाहती थी लेकिन डेनियल (Daniel Bryan से मिलने के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल लिया।

दोनों ने कुछ सालों तक एक दूसरे को डेट किया और फिर एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि, डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) अभी WWE को छोड़कर AEW का हिस्सा हैं और उस कंपनी में भी वह धमाल मचा रहे हैं।

2. ट्रिपल एच

ट्रिपल एच (Triple H) ने साल 1995 में WWE में अपना डेब्यू किया था। कंपनी में अपना दबदबा बनाने और फेमस होने के बाद ट्रिपल एच (Triple H) ने साल 2000 में WWE के सीईओ विंस मैकमैहन की बेटी स्टेफनी मैकमैहन को डेट किया था। आपको बता दें कि, स्टेफनी मैकमैहन द मनी शेन मैकमैहन की बहन हैं।

दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2003 में शादी कर ली थी।

1. ऐज

WWE में आने से पहले दिग्गज सुपरस्टार ऐज (WWE EDGE) वाल वेनिस से साल 1990 में मिले थे। वेनिस ऐज (WWE EDGE) को अपने घर ले गई थी जहां ऐज को वेनिस की 16 साल की बहन ऐलेनाह से प्यार हो गया था। दोनों ने फिर साल 2001 में शादी कर ली। लेकिन साल 2004 में ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। हालांकि, ऐज (WWE EDGE) अभी बैथ फीनिक्स के साथ शादीशुदा जिंदगी गुजार रहे हैं।

0/Post a Comment/Comments