IPL 2023: रोहित शर्मा से कप्तानी छिनने के मूड में है मुंबई इंडियंस, इस खिलाड़ी को बनाया जा सकता है आईपीएल 2023 के लिए नया कप्तान


आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन के शुरू होने में महज कुछ ही दिनों का समय शेष रह गया है। ऐसे में सभी टीमें जोर शोर से इसकी तैयारी करने में लगी हुई है। इस ऑक्शन में हर एक टीम उन खिलाड़ियों को अपने खेमे में शामिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएगी। जो उनकी टीम के लिए मैच विनिंग की भूमिका निभा सकता है।

इन सबके बीच मुंबई इंडियंस की तरफ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है और यह खबर किसी खिलाड़ी की नहीं बल्कि टीम की कप्तानी से जुड़ी हुई है। आखिर क्या है पूरा माजरा चलिए बताते हैं।

रोहित शर्मा से छीन सकती है कप्तानी

आईपीएल के मिनी ऑक्शन से पहले ऐसी खबरें आ रही हैं कि रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छिन सकती है और इस सीजन ईशान किशन बतौर कप्तान टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

बता दें ईशान के बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक को देखकर कि यह कयास लगाए जा रहे हैं, इसीलिए रोहित की जगह टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को हटा ईशान किशन का नाम अपने अधिकारियों को सुझाया है।

कप्तानी के प्रेशर में दबे हुए हैं रोहित शर्मा

अगर मुंबई की टीम अपना फ्यूचर देखना चाहती है तो उन्हें रोहित शर्मा की जगह किस खिलाड़ी को लाना है। इसका विकल्प तलाशना भी बेहद जरूरी होगा। लेकिन इस सीजन रोहित शर्मा कप्तान रह सकते हैं अगले सीजन में टीम को एक नया कप्तान मिल सकता है।

रोहित शर्मा का जिस तरीके से टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन जारी है  उसको देखकर कहीं ना कहीं आईपीएल में उनकी कप्तानी पर खतरे के बादल मंडरा सकते हैं।

रोहित शर्मा का आईपीएल करियर

रोहित शर्मा ने साल 2008 से आईपीएल की दुनिया में कदम रखा था। बात अगर इस खिलाड़ी के आईपीएल करियर की तरह तो बता दें कि अभी तक इस खिलाड़ी ने 227 मुकाबले खेले हैं। जिसमें रोहित शर्मा ने कुल 222 पारियों में बल्लेबाजी की है और इस दौरान खिलाड़ी ने 129.79 के स्ट्राइक रेट के साथ 5879 रन बनाई है।

0/Post a Comment/Comments