ईशान किशन की तरह उनकी गर्लफ्रेंड भी है करोड़ो की मालकिन, दोनों की कुल संपति जानकर नहीं होगा यकीन

 


ईशान किशन, बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के बाद काफी सुर्खियों में हैं। उनके दोहरे शतकीय पारी की तारीफ काफी क्रिकेट प्रशंसकों और उनके चाहने वालों ने की थी। इनमें उनकी कथित गर्लफ्रेंड अदिती हुंडिया भी शामिल थीं, जिन्होंने ईशान किशन के दोहरे शतक बनाने के बाद अपनी स्टोरी पर ईशान किशन की दिल वाली इमोजी के साथ दो तस्वीरें शेयर की थी। अदिती भी ईशान की तरह काफी अमीर हैं, आज हम आपको उनका नेट वर्थ बताते हैं।

अदिती हुंडिया पेशे से हैं माॅडल

अदिती हुंडिया पेशे से एक माॅडल हैं। अदिती ने अपने स्कूल की पढाई इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने अपनी बीबीए में ग्रेजुएशन सेंट जेवियर्स कॉलेज से की है। इसके बाद उन्होंने माॅडिलिग में हाथ आजमाया है।

वह साल 2017 में फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और 2018 में मिस सुपरनेशनल इंडिया अवॉर्ड जीत चुकी हैं। वह वर्तमान में कई प्रोडक्ट्स के लिए माॅडिलिग करती हैं। उनकी कुल संपत्ति 2 से 3 मिलियन डॉलर के बीच है, अगर भारतीय रूपये में बात करें तो ये लगभग 24 करोड़ रूपये होते हैं। उनकी कमाई का मुख्य सोर्स विज्ञापन और माॅडिलिग है।

45 करोड़ रुपये की संपत्ति है ईशान किशन की

अगर अदिती हुंडिया करोड़ों रुपये की मालकिन हैं, तो ईशान किशन भी उनसे कम नही हैं। साल 2022 में उनकी कमाई लगभग 45 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस साल आईपीएल में ही मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। इसके अलावा इस साल उन्होंने कई विज्ञापन से भी करोड़ों रूपये की कमाई थी।

ईशान किशन के कई महंगे शौक हैं। उनके पास फोर्ड मस्तांग, बीएमडब्ल्यू जैसी बड़ी कारें हैं। इसके अलावा उनके पास रांची में एक अलीशान घर भी है। यदि वह आगे भी इस तरह से खेलते रहे तो उनके पास आने वाले समय में करोड़ों रुपये की संपत्ति और होगी।a

0/Post a Comment/Comments