3 भारतीय खिलाड़ी जिनका 2022 के साथ ही खत्म हुआ करियर, अब शायद ही दोबारा मिले टीम इंडिया में मौका, संन्यास ही है आखिरी रास्ता


साल 2022 खत्म होने को हो। यह साल आखिरी महीना चल रहा है। यह साल भारतीय टीम के लिए निराशा वाला साल रहा। भारतीय टीम इस साल किसी भी मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में खिताब जीतने नाकाम रही। यही कारण है कि यह साल कई भारतीय क्रिकेटरों के अपने क्रिकेट करियर का आखिरी साल भी हो सकता है, जिनके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।

1.अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे यह साल शुरू होने के पहले भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान थे, लेकिन साल खत्म होने तक वे भारतीय टेस्ट टीम से ही बाहर हो चुके हैं। उन्होंने इस साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना अंतिम टेस्ट खेला था। इसके बाद वह भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिए गए।

इसके बाद श्रीलंका, इंग्लैंड और बांग्लादेश जैसी सीरीजों के लिए उन्हें टेस्ट टीम में नहीं चुना गया। जिसके बाद से माना जा रहा है कि यह साल उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आखिरी साल था।

2.ईशांत शर्मा

ईशांत शर्मा भी एक समय भारतीय तेज गेंदबाजी की रीढ़ की हड्डी थे, लेकिन बढ़ती उम्र और खराब फॉर्म के कारण वह भारतीय टीम से बाहर हो गए हैं। उन्होंने साल 2021 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था।

तब से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और अब शायद ही वह भारतीय टीम में फिर से वापसी कर पाएंगे। उन्होंने भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में 311 विकेट लिए वहीं एकदिवसीय में 115 विकेट हासिल किए हैं।

3.दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक का यह साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आखिरी साल था। उन्होंने टी20 विश्व कप के दौरान अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेला था। जहां वे टूर्नामेंट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे।

कार्तिक की उम्र भी 37 साल से ज्यादा हो चुकी है। अब वह शायद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर पाएंगे। उन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3 हजार से अधिक रन बना चुके हैं।

0/Post a Comment/Comments