जानलेवा हमले से लेकर एक ही मैच में दो बार हार, जानिए टी20 वर्ल्ड कप 2022 की टॉप 5 घटनाएं

Top 5 moments of 20-20 World Cup 2022: 20-20 वर्ल्ड कप 2022 में हर एक मैच का फैसला रोमांचक तरीके से हो रहा है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ ऐसी भी घटनाएं हो रही हैं जो इस वर्ल्ड कप के खत्म हो जानें के बाद भी कई सालों तक रिकार्ड के रूप में मौजूद रहेंगी। जैसे जिम्बाब्वे द्वारा पाकिस्तान को हराना और विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी। 

इस आर्टिकल में हम उन 5 घटनाओं (Top 5 moments of 20-20 World Cup 2022) के बारे में बात करेंगे जो सालों तक याद रखी जाएगी

5. बास डी लीडे को हैरिस रउफ का घातक बाउंसर

विरोधी खिलाड़ी और फिजियो उन्हें देखने के लिए दौड़े, और पाया की उनकी गाल कट गई थी। चोट इतनी गंभीर थी की  डी लीडे को डगआउट वापस जाना पड़ा, और नीदरलैंड्स को लोगन वैन बीक को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में नामित करना पड़ा।

4. जुनैद सिद्दीकी का 109 मीटर छक्का

गेंद इतनी दूर चली गई तो जुनैद खुद हैरान रह गए। इतना बड़ा छक्का मारने के बाद उन्होंने अपनी मसल्स को देखना शुरू कर दिया। जुनैद ने अपनी पारी में एक चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए थे। हालाँकि, यूएई पहले चरण में ही एलिमिनेट हो गया था।

3. फ्री हिट-बाय

इस मौके का फायदा उठाकर कोहली ने 3 रन ले लिए थे। वहीं, पाकिस्तानी क्रिकेटर इस बात से हैरान होकर अंपायर से दावा कर रहे थे की इसे डेड बॉल करार दिया जाए क्योंकि गेंद स्टंप्स पर लगी थी। बाय रन मिलना मैच का एक रोमांचक मोड़ रहा।

2. एक ही मैच में जिम्बाब्वे की दो बार हार

इसके कारण आखिरी गेंद को नो बॉल करार दिया गया और खिलाड़ियों को फिर से मैदान में बुलाया गया। जिम्बाब्वे को जीत का दूसरा मौका मिला लेकिन वह आखिरी गेंद पर चौका लगाने में सफल नहीं रहे। इस तरह जिम्बाब्वे को एक ही मैच में दो बार हार मिली।

1. हारिस रउफ के खिलाफ विराट कोहली के दो छक्के

भारत को जब आठ गेंदों पर 28 रन की जरूरत थी, उस समय विराट ने मिड-ऑन के ऊपर से एक छक्का लगाया। इसके बाद उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर एक और छक्का लगाया। हारिस रउफ जैसे घातक गेंदबाज को ऐसे शॉट मारना आसान नहीं। इसलिए कोहली के इस छक्के को देखकर सब हक्का-बक्का रह गए। 

0/Post a Comment/Comments