PBKS ने PSL 2025 से इस खिलाड़ी को छीनकर अपनी टीम में दी एंट्री, Glenn Maxwell की जगह करेगा IPL डेब्यू!


 PBKS Pick Mitchell Owen Replacement For Glenn Maxwell: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 49वें मैच में ग्लेन मैक्सवेल को टीम से बाहर रखा गया। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। जिसमें पंजाब ने मैक्सवेल को प्लेइंग इलेवन के साथ-साथ इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट से भी बाहर रखा। मैक्सवेल आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। अब पंजाब किंग्स ने उनकी जगह मिचेल ओवेन (Mitchell Owen) को साइन किया है। जो अब तक पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (PSL 2025) में खेलते नजर आते थे।

आईपीएल 2025 से क्यों बाहर हुए ग्लेन मैक्सवेल?

आईपीएल 2025 के 49वें मैच में टॉस के दौरान पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया था कि ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की उंगली में फ्रैक्चर है। जिसके चलते वह वह मैच नहीं खेल पाए। तब यह कयास लगाए जाने लगे थे कि वह अब आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। वैसे भी आईपीएल 2025 में मैक्सवेल का जादू देखने को नहीं मिला।

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2025 में खेले गए 7 मैचों की सिर्फ 6 पारियों में बल्लेबाजी की है। जिसमें उन्होंने सिर्फ एक बार 30 रन बनाए हैं। जबकि 4 मैचों में वे 7 रन से ज्यादा नहीं बना पाए। ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2025 में पंजाब के पहले मैच में जीरो रन पर आउट हो गए थे।

PSL 2025 में खेल रहे थे Mitchell Owen

मिचेल ओवेन (Mitchell Owen) आखिरी बार 2 मई को पाकिस्तान सुपर लीग 2025 में इस्लामाबाद यूनाइटेड (Islamabad United) के लिए ओपनिंग करते नजर आए थे। वे बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी (Peshawar Zalmi) के लिए नियमित रूप से खेल रहे थे। लेकिन अब पंजाब किंग्स ने मिचेल ओवेन को 3 करोड़ रुपये में अपने खेमे में शामिल कर लिया है। पीएलएस 2025 के बीच में मिचेल ओवेन का आईपीएल 2025 से जुड़ना चर्चा का विषय बन गया है।

माना जा रहा है कि इसमें पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) की अहम भूमिका रही है। पोंटिंग ने हाल ही में खत्म हुई बिग बैश लीग 2024-25 में कमेंट्री करते हुए मिचेल ओवेन (Mitchell Owen) की शानदार बल्लेबाजी देखी और इस युवा प्रतिभा से काफी प्रभावित हुए।

आईपीएल 2025 में कब शामिल होंगे मिचेल ओवेन?

अब सवाल ये है कि मिचेल ओवेन (Mitchell Owen) पंजाब किंग्स के लिए कब खेल पाएंगे। बता दें कि पीएसएल 2025 का फाइनल 18 मई को होना है। अगर पेशावर जाल्मी फाइनल में पहुंचता है तो ओवेन उससे पहले आईपीएल से नहीं जुड़ सकते हैं। वैसे पेशावर जाल्मी का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं पंजाब किंग्स का आखिरी लीग मैच 16 मई को खेला जाना है।

अगर पंजाब प्लेऑफ में पहुंचता है तो ओवेन 20 मई से उपलब्ध रहेंगे। हालांकि अगर पेशावर प्लेऑफ में नहीं पहुंचता है तो ओवेन 11 मई से ही पंजाब के लिए खेलने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

0/Post a Comment/Comments