#HappyBirthdaySachinTendulkar: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। बचपन से ही क्रिकेट का शौक रखने वाले सचिन तेंदुलकर को दुनिया God of Cricket के नाम से जानती है। जब-जब उन्होंने 22 गज की पट्टी पर बल्ले से जौहर दिखाया है, वहां Cricket World Records का इतिहास रचा गया है।
इस दौरान उन्होंने कुछ रिकॉर्ड तोड़े, तो कुछ ऐसे बनाए जो आज भी Unbreakable Cricket Records की श्रेणी में आते हैं। आज उनके 52वें जन्मदिन पर हम आपको सचिन के वो रिकॉर्ड्स बता रहे हैं जो शायद ही टूट पाएं।Sachin Tendulkar 40 Cricket Records
हालांकि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, लिहाजा इसमें कुछ भी असंभव नहीं है। कोई भी रिकॉर्ड कभी भी टूट सकता है। लेकिन बात ये भी है कि रिकॉर्ड वही टूटते हैं जिनके आसपास कोई होता है। Sachin Tendulkar Records में कुछ तो ऐसे हैं जिनके आसपास भी कोई नहीं है। आइए जानें कौन से हैं वो रिकॉर्ड जो उन्हें आज भी Master Blaster और Cricket Legend बनाते हैं...
52वें जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर के 40 रिकॉर्ड (Top Cricket Records)
1. ओपनर के रूप में सचिन तेंदुलकर ने 344 मैचों में 48.29 की शानदार औसत से सर्वाधिक 15310 रन बनाए।
2. निचले क्रम पर उन्होंने 119 मैचों में 33 की औसत से 3116 रन बनाए।
3. सचिन ने वनडे करियर के कुल 49 में से 45 शतक ओपनिंग करते हुए ठोके थे।
4. वनडे में भी उनका पहला शतक ओपनिंग करते हुए ही आया जो उनके करियर 79वां मैच था।
5. 200 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड।
6. टेस्ट मैचों में 15921 रन बनाने का रिकॉर्ड।
8. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 51 शतक जड़ने का रिकॉर्ड।
9. टेस्ट में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 44.83 की औसत से 13,492 रन।
10. वनडे में 463 मुकाबले खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी।
11. वनडे में 18426 रन बनाने का रिकॉर्ड।
12. वनडे में सबसे ज्यादा 49 शतक लगाने का रिकॉर्ड।
13. वनडे में सबसे ज्यादा 96 अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड।
14. वर्ल्ड कप सबसे ज्यादा 2278 रन बनाने का रिकॉर्ड।
15. साल 2003 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा 673 रन।
16. वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 3277 रन।
17. वनडे में श्रीलंका के खिलाफ 3133 रन।
18. वनडे में सबसे पहले दोहरा शतक बनाने वाले बल्लेबाज।
19. 62 बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड।
20. 15 बार मैन ऑफ द सिरीज़ अवॉर्ड।
21. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 9 शतक।
22. 7 बार एक ही साल में 1000 से ज्यादा रन।
23. 24 साल तक क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड।
24. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का शतक (टेस्ट वनडे मिलाकर) ठोकने का रिकॉर्ड।
25. स्कूल क्रिकेट में 664 रन की साझेदारी करने का रिकॉर्ड कांबली के साथ।
26. 6 वर्ल्डकप खेलने का रिकॉर्ड।
27. लंबे समय तक ICC की रैंकिंग में नंबर वन बने रहने का रिकॉर्ड।
28. एक साल में सबसे ज्यादा 9 शतक लगाने वाले बल्लेबाज।
29. सबसे ज्यादा चौके (2016) लगाने वाले बल्लेबाज।
30. लगातार 185 वनडे खेलने वाले बल्लेबाज।
31. 26 बार गांगुली के साथ वनडे में शतकीय साझेदारी।
32. 90 मैदानों पर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले अकेले क्रिकेटर।
33. टेस्ट मैच खेलने वाले सभी देशों के खिलाफ सेंचुरी ठोकने वाले इकलौते बल्लेबाज।
34. वनडे में 15 हजार से ज्यादा रन और 150 से ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी।
35. टेस्ट क्रिकेट में 20 बार 150 या इससे अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज।
36. 6 बार टेस्ट में एक साल में एक हजार से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड।
37. 17 साल 197 दिन की उम्र में भारत की तरफ से शतक लगाने का रिकॉर्ड।
38. टेस्ट में राहुल द्रविड़ के साथ 19 बार शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड।
39. साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर 5 शतक लगाने का रिकॉर्ड।
40. टेस्ट के 51 शतकों में से 29 शतक देश के बाहर ठोकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
सचिन तेंदुलकर: The Ultimate Cricket Legend — जिसने रिकॉर्ड्स को अपनी पहचान बना लिया।
एक टिप्पणी भेजें