धोनी की हेयरस्टाइल, ताहिर की गेंदबाजी! IPL 2025 में लखनऊ के लिए धमाल मचाने वाले दिग्वेश राठी कौन है? जानें सबकुछ!

IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए गेंदबाजी करते दिग्वेश राठी

कौन हैं दिग्वेश राठी? IPL 2025 का नया सितारा, जानें पूरी डिटेल्स!

IPL 2025 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (DC vs LSG) के बीच हुए मैच में एक नया चेहरा सभी का ध्यान खींचने में कामयाब रहा — दिग्वेश राठी! उनके आईपीएल डेब्यू ने हर किसी को चौंका दिया है। तो चलिए जानते हैं कौन हैं दिग्वेश राठी।

कौन हैं दिग्वेश राठी?

25 वर्षीय दिग्वेश राठी दिल्ली के रहने वाले हैं और अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में धमाकेदार प्रदर्शन किया और इसके बाद टी20 क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई। उनके साथ आयुष बडोनी की जोड़ी काफी मशहूर रही है। मजेदार बात यह है कि उन्होंने अपना DPL, टी20 और अब IPL डेब्यू भी बडोनी के साथ ही किया।

धोनी जैसी हेयरस्टाइल, ताहिर जैसी गेंदबाजी!

दिग्वेश राठी का स्टाइल सिर्फ उनकी गेंदबाजी तक ही सीमित नहीं है। उनकी हेयरस्टाइल MS धोनी के शुरुआती दिनों की याद दिलाती है, वहीं उनकी गेंदबाजी स्टाइल साउथ अफ्रीका के इमरान ताहिर से मिलती है। उनका गेंद छुपाने का तरीका भी सुनील नारायण से मेल खाता है।

Digvesh Rathi IPL 2025 Salary:

लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिग्वेश राठी को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 7.80 की इकॉनमी से गेंदबाजी की और 2 विकेट झटके।

0/Post a Comment/Comments