रिटायर हो चुका ये खिलाड़ी फिर से कर सकता है IPL में एंट्री, चोटिल हुए रॉबिन मिंज की जगह हो सकते हैं गुजरात टाइटंस में शामिल


Gujarat Titans:
इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 22 मार्च को खेला जाना है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी क्रम में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के धाकड़ खिलाड़ी रॉबिन मिंज चोटिल होकर आईपीएल 2024 के कम से कम पहले चरण से बाहर हो गए हैं।

रॉबिन से पहले मोहम्मद शमी भी आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज मैथ्यू वेड भी आगामी आईपीएल के शुरुआती कुछ मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ऐसे में गुजरात के लिए रॉबिन मिंज का रिप्लेसमेंट ढूँढना काफी जरुरी है।

रॉबिन मिंज हुए चोटिल

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के हेड कोच आशीष नेहरा ने हाल ही में बताया है कि उनकी टीम के युवा खिलाड़ी रॉबिन मिंज (Robin Minz) चोटिल हो गए हैं और उनका आईपीएल 2024 में हिस्सा लेना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। रॉबिन का बाइक एक्सीडेंट हुआ है, जिसके चलते उनक दाहिने घुटने में हल्की चोट लगी थी। बताया गया है कि 21 साल के रॉबिन कावासाकी की एक सुपरबाइक चला रहे थे और उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

आईपीएल 2024 के ऑक्शन में रॉबिन को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने मोटी रकम खर्च कर अपने खेमे में शामिल किया था। आईपीएल में हिस्सा लेने वाले रॉबिन पहने आदिवासी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले कोई अन्य आदिवासी खिलाड़ी इस मुकाम तक नहीं पहुंच सका है। हालांकि, अब उनका टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय है।

यह धाकड़ खिलाड़ी लेगा रॉबिन मिंज की जगह

गुजरात टाइटंस की टीम में रॉबिन मिंज की जगह अनुभवी खिलाड़ी अंबाती रायडू शामिल हो सकते हैं। रायडू ने मई 2023 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यांस ले लिया। मगर गुजरात को मुश्किल से निकालने के लिए रायडू सन्यांस वापस ले सकते हैं। उनका आईपीएल करियर शानदार रहा है। उन्होंने इस रंगा रंग लीग में खेले 204 मैचों में 28.23 की औसत और 127.54 के स्ट्राइक रेट से 4348 रन बनाए हैं। इस दौरान रायडू ने 1 शतक और 22 अर्धशतक जड़े हैं।

रायडू ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के साथ खेला है। वे साल 2013, 2015 और 2017 में मुंबई इंडियंस के साथ ख़िताब जीत चुके हैं। वहीं, वर्ष 2018, 2021 और 2023 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रॉफी जीती है।


0/Post a Comment/Comments