'सानिया उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स...'- शोएब मलिक की बहन ने अपने भाई को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

शुक्रवार को पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के पूर्व कप्तान शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने अभिनेत्री सना जावेद से निकाह किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी के बाद की तस्वीरें साझा करते हुए अपने फैंस को इसके बारे में जानकारी दी।

पोस्ट को साझा करते हुए शोएब मलिक ने कैप्शन में लिखा,

अल्हम्दुलिल्लाह और हमने नई जोड़ी बना ली।

गौरतलब है कि ये शोएब मलिक की तीसरी शादी है। 2010 में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी करने से पहले उन्होंने अपनी पहली पत्नी आयशा सिद्दीकी को तलाक दे दिया था।

द पाकिस्तानी डेली की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मलिक के परिवार वाले उनकी तीसरी शादी से खुश नहीं हैं और वे शादी समारोह में भी शामिल नहीं हुए थे। रिपोर्ट में यह भी किया गया है कि सानिया अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स से तंग आ चुकी थी।

2010 में सानिया-शोएब की शादी के चर्चे भारत और पाकिस्तान में खूब हुए थे। इस जोड़े ने हैदराबादी पारंपरिक मुस्लिम समारोह में शादी की थी। दोनों 2018 में माता-पिता बने और उनके बेटे का नाम इज़हान है।

पिछले दिनों सानिया ने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी पोस्ट साझा था, जिसे मलिक से उनके तलाक लेने की खबरों को और हवा दी थी। पूर्व भारतीय टेनिस स्टार ने लिखा था,

जब कोई चीज़ आपके दिल की शांति को भंग करती है, तो उसे जाने दें।

बीते बुधवार को भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर रहस्यमयी पोस्ट करते हुए लिखा था,

शादी कठिन है। तलाक कठिन है। अपना कठिन चुनें। मोटापा कठिन है। फिट रहना कठिन है। अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबे रहना कठिन है। वित्तीय रूप से अनुशासित होना कठिन है। अपना कठिन चुनें। संचार कठिन है। संवाद न करना कठिन है। अपना कठिन चुनें। जीवन कभी भी आसान नहीं होगा। यह हमेशा कठिन रहेगा, लेकिन हम अपना कठिन चुन सकते हैं। बुद्धिमानी से चुनें।

0/Post a Comment/Comments