नेपाल के खिलाफ अर्धशतक जड़ते ही रोहित शर्मा ने अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड, सचिन-गागुंली को छोड़ा पीछे

 


Asia Cup 2023, Ind vs Nep: नेपाल के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

India vs Nepal Match In Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के पांचवें मुकाबले में भारत और नेपाल की टीमें आमने-सामने थीं। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पूरे 10 विकटों से जीत हासिल की है। और इसी के साथ टीम इंडिया में एशिया कप 2023 के सुपर 4 राउंड में क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, नेपाल टीम का सफर यहीं खत्म हो गया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम में 48.2 ओवर्स में ऑल आउट होकर 230 रन बनाए थे। नेपाल की ओर से आसिफ शेख ने सर्वाधिक 58 रन की पारी खेली थी।

रोहित ने बनाया बेहतरीन रिकॉर्ड

भारत-नेपाल के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान और वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार रोहित शर्मा ने 59 गेंद में 75 रन की नाबाद पारी खेली थे। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के भी जड़े थे। हिटमैन रोहित शर्मा ने नेपाल के खिलाफ अपनी इस बेहतरीन पारी के साथ ही एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस पारी में पांच छक्के जड़ते ही उन्होंने श्रीलंका में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बना दिया है। वह श्रीलंका में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका में अब तक कुल 27 छक्के छक्के जड़े हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑल राउंडर सुरेश रैना के नाम था। जिन्होंने श्रीलंका सरजमी पर कुल 25 छक्के जड़े थे।

लिस्ट में इन खिलाड़ियों का नाम भी है शामिल

श्रीलंका में सबसे ज्यादा छक्के जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा, सुरेश रैना, सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और शिखर धवन का नाम शामिल है।

श्रीलंका में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट –

रोहित शर्मा – 27 छक्के
सुरेश रैना – 25 छक्के
सौरव गांगुली – 22 छक्के
सचिन तेंदुलकर – 20 छक्के
शिखर धवन – 17 छक्के

0/Post a Comment/Comments