दुनिया के 5 आशिक मिजाज क्रिकेटर, जिन्होंने 600 से ज्यादा लड़कियों के साथ बनाए संबंध, लिस्ट में इंडिया का चहेता भी शामिल


cricketers: क्रिकेट एक ऐसा लोकप्रिय खेल है जो पिछले कुछ समय में अपनी लोकप्रियता की वजह से सभी देशों में पसंद किया जाता रहा है। क्रिकेट में खेलने वाले खिलाड़ियों के ऊपर भी लोगों की नजर हमेशा बनी हुई रहती है। चाहे वह मैदान के अंदर हो या फिर मैदान के बाहर हो। क्रिकेट (cricketers) खेलने वाले खिलाड़ियों में कुछ सितारे तो ऐसे होते हैं जो अपनी रंगीन जिंदगी की वजह से खूब चर्चा में रहते हैं। आइए मिलाते हैं कुछ ऐसे ही खिलाड़ियों से जो हमेशा अपनी आशिक मिजाज वाली जिंदगी की वजह से अपने करियर में खूब चर्चा में रहे हैं।

1. शेन वार्न

ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत क्रिकेटर शेन वार्न (Shane Warne) आज हमारे साथ इस दुनिया में नहीं है। लेकिन यह महान खिलाड़ी हमेशा ही अपने आशिक मिजाजी की वजह से खूब सुर्खियों में रहा है। इस खिलाड़ी ने अपनी खूबसूरत पत्नी सिमोन से तलाक लेने के बाद हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री लीज हार्ले के साथ इश्क लड़ाया था। इसके अलावा भी शेन वार्न का कई महिलाओं के साथ संबंध रह चुका है। जिसकी तस्वीरें भी कई मौकों पर वायरल हुई है।

2. टीनो बेस्ट

वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी टीनो बेस्ट (Tino Best) ने खुद कई मौके पर इस बात को कबूल किया है कि उन्होंने अपने जीवन में 600 से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध बनाए हैं। सिर्फ यही नहीं उन्होंने यह भी बताया है कि बिस्तर पर वह एक बार में दो महिलाओं के साथ भी रात गुजार चुके हैं। टीनो बेस्ट को क्रिकेट जगत का सबसे अय्याश खिलाड़ी भी कहा जाता है।

3. केविन पीटरसन

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन (Kevin Peterson)की छवि भी एक ऐसे खिलाड़ी की रही है जिन्होंने एक से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध बनाए हैं। जेसिका टेलर से शादी करने के पहले केविन पीटरसन वेनिसा नीमो और केप्राइस जैसी हसीनाओं के साथ रात बिता चुके है। कई महिलाओं ने भी केविन पीटरसन को लेकर यह कहा है कि वह हमेशा बिस्तर पर ही जाने की बातें करते रहते हैं।

4. इमरान खान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान (Imran Khan) की छवि भी अय्याश खिलाड़ी की रही है। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री जीनत अमान हो या फिर पाकिस्तान की राष्ट्रपति बेनजीर भुट्टो हो। इन सभी महिलाओं के अलावा इमरान खान का और भी कई महिलाओं के साथ चक्कर रह चुका है। इन महिलाओं के साथ अफेयर चलाने के बाद इमरान खान ने जोजिमा के साथ में शादी कर ली थी।

5. विराट कोहली

भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) की छवि भी एक अय्याश खिलाड़ी की रही है। अनुष्का शर्मा से शादी करने के पहले विराट कोहली का नाम तमन्ना भाटिया के साथ में जोड़ा जा चुका है। सिर्फ यही नहीं इसके अलावा इस खिलाड़ी का नाम और भी दूसरी अभिनेताओं के साथ चर्चा में रहा था।

0/Post a Comment/Comments