टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी सावन के महीने में रखते है सोमवार का उपवास, पूजा-पाठ किए बिना नहीं पीते हैं पानी तक

 


Team India: सावन का महीना चल रहा है और आज सोमवारी है। बता दें कि इस महीने में भोलेनाथ की पूजा की जाती है। क्या आप जानते हैं, टीम इंडिया (Team India) में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो सोमवार का व्रत रखते हैं? गौरतलब है कि भारतीय टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी ईश्वर पर अटूट आस्था है। वो खिलाड़ी हैं विराट कोहली, कुलदीप यादव और उमेश यादव। ये तीनों खिलाड़ी कई दफा मंदिरों में भगवान की पूजा करते हुए देखें गए हैं।

1. विराट कोहली

विराट कोहली टीम इंडिया (Team India) के एक सर्वगुण संपन्न खिलाड़ियों में से एक हैं। एक धाकड़ खिलाड़ी होने के साथ-साथ वह फिटनेस फ्रीक भी हैं। इसके अलावा वह एक अच्छा बेटा होने के साथ-साथ एक अच्छे पति भी हैं। अनुष्का शर्मा उनकी तारीफ करते थकती नहीं हैं। इससे इतर उनकी धार्मिक आस्था की अगर बात करें तो वह ईश्वर के सच्चे भक्त हैं। कई मौकों पर वह ईश्वर की शरण में जा चुके हैं। कभी नीम करोली बाबा तो कभी महाकालेश्वर मंदिर, कोहली (Virat Kohli) को जब भी खेल से फुर्सत मिलती है, वह अपनी वाइफ के साथ भगवान की पूजा करने निकल पड़ते हैं।

2. कुलदीप यादव

कुलदीप यादव टीम इंडिया (Team India) के होनहार स्पिनरों में से एक हैं। उनकी फिरकी के आगे बड़े से बड़े बल्लेबाज भी खौफ़ खाता है। हालांकि एक बेहतरीन क्रिकेटर होने के अलावा कुलदीप यादव की ईश्वर में आस्था भी अटूट है। दरअसल टीम इंडिया के खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज दौरे से पहले एक महीने का आराम दिया गया। जहां एक तरफ बाकी खिलाड़ी छुट्टियां मनाने मालदीव व स्विट्जरलैंड निकल गए मगर कुलदीप यादव वृंदावन गए जहां वह बांके बिहारी मंदिर में भगवान कृष्ण के दर्शन भी करके आए। कुलदीप ने इसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी दी।

3. उमेश यादव

टीम इंडिया के धाकड़ फास्ट बॉलर उमेश यादव आखिरी बार टीम इंडिया (Team India) की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे। बता दें कि उमेश (Umesh Yadav) टीम इंडिया (Team India) की ओर से 57 टेस्ट और 75 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 170 विकेट है तो वहीं वनडे में 106 विकेट दर्ज हैं। हालांकि क्रिकेटर होने के साथ-साथ यह भारतीय गेंदबाज काफी धार्मिक हैं। दरअसल सावन से ठीक पहले उमेश यादव अपनी वाइफ तान्या वाधवा के साथ उज्जैन में भगवान शिव के दर्शन करने गए। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी।

0/Post a Comment/Comments