
पकिस्तान जाएगी टीम इंडिया ?
एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) की शुरुआत 30 अगस्त को होगी और टीम इंडिया (Team India) अपना पहला मुकाबला 2 सितंबर को पकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के कैंडी शहर में खेलेगी। इसी बीच पीसीबी की तरफ से बीसीसीआई को पकिस्तान आने का न्योता भेजा गया था। जिसके बाद बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी (Roger Binny) और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) ने पकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पीसीबी के न्योते को स्वीकार भी कर लिया है। पीसीबी ने बीसीसीआई के सभी अधिकारियों को न्योता भेजा था लेकिन बोर्ड ने अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को ही पकिस्तान जाने की अनुमति दी है। बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला एशिया कप 2023 में टीम इंडिया के प्रतिनिधित्व के तौर पर मैच देखने जाएंगे।
श्रीलंका जाएंगे पर पकिस्तान नही जाएंगे जय शाह
बीसीसीआई के सचिव जय शाह (Jay Shah) एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में 2 सितंबर को होने वाले टीम इंडिया (Team India) और पकिस्तान के मुकाबलें को देखने के लिए अध्यक्ष रोजर बिन्नी (Roger Binny) और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) के साथ श्रीलंका जाएंगे। वहीं बीसीसीआई सचिव जय शाह को बोर्ड ने पकिस्तान जाने की अनुमति नही दी है। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपधायक्ष राजीव शुक्ला दोनों अटारी बार्डर के रास्ते पकिस्तान जाएंगे जहां उनके लिए गर्वनर हाउस पर सरकारी भोज की भी व्यवस्था की जाएगी। दोनों 4 सितंबर को पकिस्तान जाएंगे और 5 सितंबर को एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले को देखेंगे।
Post a Comment