जिस बल्ले से एमएस धोनी ने जितया था वनडे वर्ल्ड कप 2011, उसकी कीमत सुनकर दंग रह जाएंगे आप


World Cup 2011 ; वर्ल्ड कप 2011 का फाइनल मुकाबला शायद टीम इंडिया (Team India) का कोई भी फैंस नही भूल सकता है। खास तौर पर 2011 वर्ल्ड कप के जीत का पल। वर्ल्ड कप 2011 मे लगाया गया महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का यह छक्का सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला क्रिकेट शॉट है। सबको धोनी का विनिंग छक्का याद है।  वर्ल्ड कप जीताने वाले छक्के को लेकर आज जो बात हम बताने जा रहे है उस बात को सुनकर शायद आप चौंक जाए। धोनी ने जिस बल्ले से विनिंग छक्का लगाया था बाद मे उसे नीलाम कर दिया। उस बल्ले की नीलामी की कीमत जानकर आप अपना सर पकड़ लेंगे। आइए जानते है आखिर धोनी के उस बल्ले को किसने कितना  प्राइस देकर अपने नाम किया?

लंदन मे खरीद गया धोनी का बैट

वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल मे महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने जिस बैट से टीम इंडिया (Team India) को जीत दिलाई थी। उस बैट को लंदन के  ‘ईस्ट मीट्स वेस्ट’ चैरिटी डिनर के दौरान नीलामी के लिए रखा गया था। नीलामी के दौरान एक फैन ने सबको हैरान करते हुए महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का यह विजयी बैट  £100,000 (लगभग 1 करोड़ भारतीय रुपये) की बोली लगाकर अपने नाम कर लिया। नीलामी के समाप्ति के बाद यह पता चला की धोनी के बैट को खरीदने वाली एक कंपनी है,जिसका नाम आर के ग्लोबल शेयर्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड है। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया (Team India) को जीताने वाला धोनी का यह बैट 1 करोड़ रुपये के दाम पर नीलाम हुआ जो एक बैट के रूप मे बहुत महंगा बिका।

फाइनल मे धोनी का प्रदर्शन

वर्ल्ड कप 2011 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका क्वे बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मे खेल गया। इस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया (Team India) के सामने 275 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब मे लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया (Team India) की शुरुआत बिल्कुल अच्छी नही रही। टीम इंडिया ने अपने महत्वपूर्ण 3 विकेट को महज 114 रन के टीम स्कोर पर गवां दिया। जिसके बाद सभी लोग आशा लगाए बैठे थे, की अब मैदान पर पूरे सीरीज मे नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज युवराज सिंह आएंगे पर ऐसा नही हुआ विराट कोहली के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आयें। जिन्होंने 79 गेंदों का सामाना करते हुए धुआंधार अंदाज मे 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 115 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बनाए। धोनी को उनकी इस मैच जीताने वाली पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

0/Post a Comment/Comments