WWE में 17 साल पहले The Great Khali ने मचाया था बवाल, 5 फुट 6 इंच के दिग्गज को हराकर फैंस को चौंकाया

The Great Khali & Rey Mysterio:
WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) हमेशा ही अपने जबरदस्त साइज और ताकत का प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते थे। खली को WWE इतिहास के सबसे लंबे स्टार्स में गिना जाता है। दूसरी ओर रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) उन सबसे छोटे कद के सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने कंपनी में अपना बड़ा नाम कमाया है।
द ग्रेट खली और रे मिस्टीरियो में साइज का काफी ज्यादा फर्क है। इसके बावजूद वो आमने-सामने आ चुके हैं। दरअसल, 17 साल पहले 12 मई 2006 को SmackDown के एपिसोड में खली और मिस्टीरियो का मैच हुआ था। यहां 7 फुट 1 इंच के जायंट ने लूचाडोर रेसलर के खिलाफ अपना डॉमिनेशन दिखाया था।

खली ने रे को रिंग के बाहर कर दिया था और JBL ने उन्हें लड़ने के लिए कहा। मिस्टीरियो रिंग में आए और फिर खली ने उन्हें बाहर कर दिया। रे ने टॉप रोप से ड्रॉपकिक लगाई लेकिन इससे खली पर कोई असर नहीं हुआ। भारतीय दिग्गज ने हेडबट देकर मिस्टीरियो को रिंग के बाहर किया। रेफरी का ध्यान रे पर नहीं था।

इसी बीच JBL ने लूचाडोर स्टार पर पंच लगाया और उन्हें रिंग में भेजा। यहां द ग्रेट खली ने उन्हें बिग बूट द्वारा धराशाई किया और फिर कंधों से उठाकर हवा में होल्ड किया। साथ ही उन्हें नीचे पटकते हुए पैर रखकर पिन किया और एक बड़ी जीत दर्ज की। JBL के कारण रे मिस्टीरियो की हार हो गई थी। हालांकि, मिस्टीरियो के लिए खली जैसे जायंट रेसलर को हराना वैसे भी आसान नहीं रहता। रे की इस तरह से हार होना चौंकाने वाली चीज़ थी।
 

भारतीय दिग्गज The Great Khali ने WWE में जबरदस्त सफलता हासिल की है
द ग्रेट खली सालों तक WWE का हिस्सा रहे। उनके WWE करियर की शुरुआत डॉमिनेंट अंदाज में हुई थी। काफी समय तक उनका खतरनाक रूप कंपनी में देखने को मिला। इसी बीच उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल पर भी कब्जा किया था। साथ ही वो कई दिग्गजों को पराजित कर चुके हैं। खली थोड़े समय बाद कॉमेडी कैरेक्टर में नज़र आने लगे।

उन्होंने अपने इस गिमिक द्वारा फैंस का दिल जीता लेकिन वो पहले की तरह मॉन्स्टर के तौर पर कभी नज़र नहीं आए। बाद में खली ने रेसलिंग करना कम कर दिया और अब वो रिंग से पूरी तरह दूर हो चुके हैं। उन्हें Hall of Fame 2021 क्लास में भी शामिल कर दिया गया था। आपको बता दें कि खली का WWE में आखिरी मैच 2018 में आया था। दरअसल, वो Greatest Royal Rumble मैच का हिस्सा बने थे।
 

0/Post a Comment/Comments