Ms Dhoni:एमएस धोनी के बारे में जब से लोगों को यह खबर लगी है कि 2023 का आईपीएल उनके करियर का आखिरी आईपीएल होने जा रहा है तब हर किसी की नजर उनके ऊपर बनी हुई है। हर कोई मैदान में उनकी बल्लेबाजी देखने को बेताब नजर आ रहा है। इसका नजारा मुंबई के खिलाफ मुकाबले में भी देखने को मिला। दरअसल जैसे ही चेन्नई की टीम का चौथा विकेट गिरा तब सभी लोग जश्न मनाने लगे। धोनी इस मुकाबले में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। धोनी ने बहुत ही शानदार तरीके से इस मुकाबले में रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई जिसके बाद उनके जश्न मनाने का वीडियो भी वायरल हो गया।
चेन्नई ने दी मुंबई को करारी शिकस्त
मुंबई इंडियंस और चेन्नई के बीच खेला गया मुकाबला बेहद एकतरफा साबित हुआ। इस मुकाबले में लोग धोनी की बल्लेबाजी देखने आए थे और आखिरकार लोगों के मन की मुराद पूरी हो गई। दरअसल 140 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने इस मुकाबले को भी जीता और साथ में धोनी (Ms Dhoni) ने आखिरी रन भी बनाए। धोनी ने इस मुकाबले में 3 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 2 रन बनाए लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई वह बेहद खास लम्हा था।
धोनी ने बनाए टीम के विनिंग रन
धोनी (Ms Dhoni) इन दिनों आईपीएल में जब भी बल्लेबाजी के लिए उतर रहे हैं तब सभी लोग बेहद खुश हो रहे हैं। इसका नजारा मुंबई के खिलाफ मुकाबले में भी देखने को मिला। 130 के स्कोर पर जब चेन्नई का चौथा विकेट गिरा तब धोनी बल्लेबाजी करने आए। यही नहीं 18वे ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने लेग साइड की तरफ खेलकर बहुत ही खूबसूरत तरीके से 1 रन ले लिया। धोनी ने जैसे ही इस गेंद को लेग साइड की तरफ खेला तब चेन्नई के खेमे में जश्न का माहौल ही गया। दूसरी तरफ धोनी एक बार फिर से अपने कुल अंदाज में नजर आए जिसके लिए उन्हें पहचाना जाता है। इस मुकाबले में मिली जीत के बाद चेन्नई के खिलाड़ियों का जश्न मनाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर सभी लोग बहुत खुश हो रहे हैं।
चेन्नई को जीत दिलाने के बाद देखे धोनी का सेलिब्रेशन
Winning run by MS Dhoni to beat Mumbai Indians.
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 6, 2023
CSK in 2nd in Points table. pic.twitter.com/1fmn62wPud
एक टिप्पणी भेजें