
धोनी और जीवा का एक प्यारा विडियो हुआ वायरल
This duo 💛#TATAIPL | @ChennaiIPL | @msdhoni pic.twitter.com/LCcd38fluT
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले के दौरान उनकी पत्नी साक्षी धोनी और उनकी बेटी जीवा सिंह धोनी भी उनका समर्थन करने के लिए आई थी। वही मुकाबले के बाद आईपीएल ने खुद एक विडियो को साझा किया जो पिता और बेटी के प्रेम को दिखाता है। जीवा मुकाबले के बाद स्टैंड से आती है और उन्होंने भाग कर अपने पिता महेंद्कोर सिंह धोनी ( MS Dhoni ) को गला लगा है। दोनों के इस प्यारे विडियो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है जहाँ धोनी उसके बाद जीवा के साथ खेलते हुए नजर आए। दोनों की जोड़ी को पुरे भारतवर्ष में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
महेंद्र सिंह धोनी है कमाल के फॉर्म में
इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) काफी अच्छे फॉर्म में है। वो बहुत निचे बल्लेबाज़ी कर रहे है लेकिन उन्हें जब भी मौक़ा मिल रहा है तब वो आकर अहम योगदान निभा रहे है। उन्होंने इस सीजन में काफी मौको पर पारी को शानदार तरीके से फिनिश किया है। कल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी उन्होंने 9 गेंदों में काफी महत्वपूर्ण 20 रन बनाये थे। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 2 छक्के और एक चौका भी जड़ा था। इस सीजन में उनका प्रदर्शन ऐसा ही रहा है जहाँ वो अंत में आते है और कुछ बड़े शॉट लगाने का प्रयास किया करते है।
Post a Comment