
मुश्किल में मुंबई इडियंस की पारी.
चेन्नई के चेपॉक यानि एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज आईपीएल इतिहास की दो सबसे बड़ी टीमों की भिड़ंत है। एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के सामने रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) की टीम है। सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनके गेंदबाजों ने कप्तान धोनी के फैसले को सही साबित करते हुए केवल 14 रनों पर मुंबई के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। ईशान किशन 7 और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। वहीं सूर्यकुमार यादव भी 22 गेंदों पर 26 रन बनाकर चलते बने।
सूर्यकुमार यादव हुए क्लीन बोल्ड
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की पारी मुश्किल में नजर आ रही है। उन्होंने महज 69 रनों के स्कोर पर उपर के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। MI के बल्लेबाजी क्रम में आज बदलाव देखने को मिला था और कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग के बजाय तीसरे नंबर पर खेलने उतरे। हालांकि वह शून्य के स्कोर पर चलते बिना। उनके बाद सूर्यकुमार यादव भी 22 गेंदों पर 26 रन बनाकर चलते बने। सीएसके के बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की एक गेंद को खेलने के प्रयास में सूर्यकुमार पूरी तरह से चूक गए और गेंद उनके विकेटों में चली गई।
यहां देखें वीडियो:
— Sportsgaliyara (@sportsgaliyara) May 6, 2023
Post a Comment