मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच वानखेड़े मैदान पर खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने अपना अंतिम मुकाबला जीत लिया है। लेकिन इस जीत से मुंबई इंडियंस की टीम को कुछ खास फायदा नहीं होगा अगर अपने अंतिम मुकाबले में बेंगलुरु की टीम को गुजरात टाइटंस को हरा देती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी और मुंबई बाहर हो जाएगी।
मुंबई इंडियंस की टीम को इस मुकाबले में जीत के लिए 201 रन बनाने थे। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने कैमरन ग्रीन और रोहित शर्मा की शानदार पारियों की बदौलत 18 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया और जीत दर्ज कर ली। कैमरन ग्रीन ने मात्र 47 गेंदों में 8 चौके और 8 छक्कों की बदौलत 100 रनों की पारी खेली। ग्रीन ने आईपीएल 2023 का सबसे तेज शतक भी पूरा किया। इसके अलावा रोहित शर्मा ने 37 गेंदों में 56 रन बनाए। अंत में सूर्यकुमार यादव ने भी 16 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली।
Post a Comment