“उस लंगड़े घोड़े पर कौन….” मुंबई इंडियंस के इस तेज गेंदबाज पर भड़के सुनील गावस्कर, कड़वा सच रखा सामने


मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का इंडियन प्रीमियर लीग के चल रहे 16वें संस्करण में खराब प्रदर्शन रहा है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई ने साल 2022 की मेगा नीलामी में आर्चर को रिलीज नहीं किया था और उन्होंने 8 करोड़ रुपये की बड़ी राशि में टीम में अपनी जगह बचाई थी। बता दें कि, इंग्लिश तेज गेंदबाज अर्चर गंभीर चोट के कारण आईपीएल का 15वां संस्करण नहीं खेल पाए थे।

जसप्रीत बुमराह भी इस साल चोट के कारण आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस उनकी अनुपस्थिति में आर्चर से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि आर्चर ने 5 मैचों में 9.50 की शर्मनाक इकॉनमी रेट से 190 रन लुटाए हैं और केवल 2 विकेट ही ले पाए हैं। इस बीच, पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टूर्नामेंट के बीच में MI कैंप छोड़ने के लिए आर्चर पर निराशा व्यक्त की है। 

जोफ्रा आर्चर ने मुंबई कैंप के पैसे किए बर्बाद

बता दें कि पिछले एक साल से ज्यादा समय से कोहनी की चोट से परेशान जोफ्रा आर्चर IPL छोड़ अब इंग्लैंड जाकर चोट का इलाज और रिहैब पूरा करेंगे। इसके साथ ही जोफ्रा आर्चर अपने देश के लिए एशेज सीरीज 2023 से बाहर हो गए हैं।

सुनील गावस्कर ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से बातचीत में कहा कि- “मुंबई इंडियंस का जोफ्रा आर्चर का अनुभव कैसा रहा है? मुंबई जानती थी कि वह घायल हैं फिर भी उन्होंने इस सीजन में रिलीज नहीं किया और उनपर एक चांस लिया। उन्होंने आर्चर के लिए मोटी रकम अदा की और बदले में उसने क्या दिया? वह 100 फीसदी फिट नहीं लग रहे थे और उन्हें इस बारे में फ्रेंचाइजी को जानकारी देनी चाहिए थी। मुंबई को तब पता चला जब वह ढंग से गेंदबाजी नहीं कर रहे थे और चोटिल होकर बैठे थे।” 

“टूर्नामेंट के बीच में, वह इलाज के लिए विदेश गए थे। वह कभी भी पूरी तरह से फिट नहीं थे लेकिन फिर भी वह वापस खेलने आए। यदि वह फ्रैंचाइजी के लिए प्रतिबद्ध थे क्योंकि उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से ज्यादा पैसा मिल रहा है तो उन्हें वापस जाना ही नहीं चाहिए था। लेकिन नहीं उन्होंने चुना की वह तुरंत उड़कर इंग्लैंड वापस चले जाएंगे।”

मुंबई इंडियंस बेवकूफ नहीं है कि वह लंगड़े घोड़े पर दांव लगाएगी: सुनील गावस्कर

“लोग कह रहे हैं कि वह मुंबई इंडियंस के साथ कई मिलियन पाउंड का सौदा करने जा रहा है, ताकि वह अपने देश के लिए न खेलकर फ्रेंचाईजी के लीग में खेले। यह ध्यान भटकाने की सबसे बड़ी कोशिश है। मुंबई इंडियंस भविष्य की किसी दौड़ के लिए लंगड़े घोड़े पर दांव नहीं लगाएगी।

0/Post a Comment/Comments