‘साईं बाबा भक्तों को निराश नहीं करते’, पृथ्वी शॉ ने जड़ा सीजन का पहला अर्धशतक तो फैन्स के आए कुछ ऐसे रिएक्शन

पृथ्वी शॉ ने 38 गेंदों में 54 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।

IPL 2023 का 64वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज धर्मशाला में खेला जा रहा है। पंजाब के नजरिए से उसके लिए यह अहम मुकाबला है। वहीं दिल्ली अपने सम्मान के लिए खेल रही है, क्योंकि वह पहले ही एलिमिनेट हो चुकी है।

पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीता और दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इस मौके कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाजों डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ ने दोनों हाथों से लपका। पूरे टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले शॉ आज अलग अंदाज में नजर आए।

35 गेंदों में बनाया अर्धशतक

पृथ्वी शॉ ने टूर्नामेंट में अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं लगाया था, लेकिन आज उन्होंने कमबैक करते हुए 35 गेंदों में आईपीएल 2023 का अपना पहला अर्धशतक लगाया। हालांकि, वह अपनी पारी की बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। शॉ 38 गेंदों में 54 रन बनाकर सैम करन का शिकार बने।

अपनी इस पारी में पृथ्वी शॉ ने 7 चौके और एक छक्का लगाया। शॉ के अलावा कप्तान डेविड वार्नर ने 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 46 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के बाद राइली रूसो ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

इस साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने महज 25 गेंदों में अपना पहला इंडियन टी-20 लीग अर्धशतक बनाया। इसके बाद भी वह रुके नहीं और अंत तक नाबाद रहे। अपनी 87 रनों की पारी में रूसो ने 6 चौके और 6 छक्के लगाए।

इस प्रकार दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 213 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आईपीएल 2023 में दिल्ली ने पहली बार 200 का स्कोर बनाया है। पंजाब के लिए सैम करन ने दो विकेट चटकाए। अगर पंजाब को प्लेऑफ की रेस बने रहना है तो उसके लिए लक्ष्य को हासिल करना बहुत जरूरी है।

बहरहाल, पृथ्वी शॉ की पारी के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई। फैन्स ने जमकर प्रतिक्रियाए दीं।

यहां देखिए फैन्स के रिएक्शन्स

0/Post a Comment/Comments