फाइनल मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम करने का मौका है। जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी फाइनल मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे तो उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा और अब तक यह रिकॉर्ड किसी के नाम नहीं है और ऐसा करने वाले महेंद्र धोनी पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

आईपीएल के इतिहास में 250 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो धोनी अब तक आईपीएल में 249 मैच खेल चुके हैं और धोनी का यह आईपीएल करियर का 250 वां मैच होगा। और धोनी ऐसा करने वाले आईपीएल के इतिहास के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। महेंद्र सिंह धोनी के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में रोहित शर्मा का नाम आता है जिन्होंने 243 मैच खेले हैं। तीसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक और चौथे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है। पांचवें नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के ही खिलाड़ी रविंद्र जडेजा का नाम आता है जिनके नाम 225 मैच दर्ज है


0/Post a Comment/Comments