महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के 16वें संस्करण में जबरदस्त खेल दिखा रही है। टीम 10 मैचों में 5 जीत और 11 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। इस बीच धोनी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। धोनी पर बनी बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।
धोनी की जिंदगी पर बनी इस मूवी में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने एमएस धोनी का किरदार निभाया था। यह मूवी 2016 में रिलीज हुई थी, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था। वहीं, इसे वापस से सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। और खुशी की बात है कि इसे इसी महीने में रिलीज किया जाना है।
स्टार स्टूडियोज ने किया ट्वीट
इसको लेकर स्टार स्टूडियो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से जानकारी दी है। स्टार स्टूडियोज ने पोस्टर शेयर करते लिखा, जब माही फिर से पिच पर आएगा, पूरा भारत सिर्फ धोनी धोनी धोनी चिल्लाएगा। एमएस धोनी : द अनसोल्ड स्टोरी एक बार फिर से 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’
इसको हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में दोबारा से रिलीज किया जा रहा है। इस मूवी को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया था। मूवी में लीड रोल में दिवगंत सुशांत सिंह राजपूत के अलावा दिशा पाटनी, कियारा आडवाणी, अनुपम खेर और भूमिका चावला जैसे सितारे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन भी किया था।Jab Mahi phir pitch pe aayega, pura India sirf "Dhoni! Dhoni! Dhoni!" chilaayega. M.S. Dhoni: The Untold Story Re-Releasing in cinemas on 12th May@msdhoni #SushantSinghRajput @advani_kiara @DishPatani @AnupamPKher @bhumikachawlat @FFW_Official pic.twitter.com/bfpn3JiD7h
— Star Studios (@starstudios_) May 4, 2023
2020 में सुशांत दुनिया को कह गए अलविदा
सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2020 में 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। इस दुखद खबर से पूरा बॉलीवुड स्तब्ध था। यही नहीं उनके चाहने वालों में मातम छा गया। दुनियाभर से सोशल मीडिया पर बड़ी हस्तियों समेत तमाम नेता-अभिनेताओं ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी।
एक टिप्पणी भेजें