ना कार्तिक ना रोहित, ये खिलाड़ी है आईपीएल का सबसे बड़ा फिनिशर, आंकड़े कर देंगे हैरान

भारत में इस वक्त आईपीएल का रोमांच तेजी से चल रहा है। आईपीएल का आधे से ज्यादा सीजन खत्म हो चुका है और अब आईपीएल अपने अंतिम पड़ाव पर है। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल की टीम के बीच आईपीएल का मुकाबला खेला गया जहां पर दिल्ली कैपिटल की टीम को हार का सामना करना पड़ा। क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक छोटा सा रौद्र रूप इस मुकाबले में देखने मिला जहां उन्होंने 2 छक्के और एक चौके की मदद से 9 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली।

आईपीएल में अक्सर सबसे बेहतरीन फिनिशर कौन है इसकी बात हमेशा होती है। कभी लोग डीके को बेहतर फिनिशर करार देते हैं कभी रोहित को तो कभी विराट कोहली को, लेकिन हकीकत यह है कि 41 साल की उम्र में भी महेंद्र सिंह धोनी से बेहतर फिनिशर आईपीएल में कोई नहीं रहा है। आईपीएल के इतिहास में 18, 19 और 20वे ओवर में महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा छक्के किसी भी बल्लेबाज ने नहीं लगाएं हैं जो यह बताने के लिए काफी है कि आज भी महेंद्र सिंह धोनी ही सबसे बेहतरीन फिनिशर है।

कुछ इस तरह के हैं महेंद्र सिंह धोनी के आंकड़े

आईपीएल में 18वे ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। उन्होंने 128 पारियां खेली हैं और 18वे ओवर में 38 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा 19वें ओवर में भी धोनी ने 39 छक्के लगाए हैं। 20वे ओवर में तो धोनी अपना रौद्र रूप दिखाते हैं और वह तक 59 छक्के जड़ चुके हैं।

0/Post a Comment/Comments