
मुंबई की पारी को संभाला युवा बल्लेबाज ने नेहाल ने
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चल रहे मुकाबले में चेन्नई की स्थिति बेहद मजबूत हो गई थी। पावरप्ले के अंदर ही 3 विकेट गंवाने वाली मुंबई की राह बहुत मुश्किल नजर आ रही थी। लेकिन इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज नेहाल ने शानदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान 16वे ओवर में नेहाल (Nehal wadhera)ने महेश की गेंद पर ऐसा छक्का लगाया कि मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी इससे खुश हो गई। इस शॉट का वीडियो भी वायरल हो रहा है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
नीता अंबानी भी झूम उठी नेहाल के छक्के से

मुंबई इंडियंस का मुकाबला जब कभी भी होता है तब उसमें नीता अंबानी जरूर पहुंचती है। हाल ही में चेन्नई के खिलाफ चल रहे मुकाबले में नेहाल की शानदार पारी का लुत्फ मुंबई इंडियंस की मालकिन उठाती नजर आई। इस पारी के 16वे ओवर में नेहाल ने आगे बढ़कर मिडविकेट पर शानदार छक्का लगाया। उनके इस छक्के के शॉट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस छक्के पर नीता अंबानी भी खुश हो गई। इसी बल्लेबाज के इस छक्के से विकेट के पीछे खड़े धोनी भी बेहद प्रभावित नजर आएं। इसी का बल्लेबाज की शानदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने चेन्नई के खिलाफ एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया है।
नेहाल वढेरा का देखे शानदार शॉट
— Sportsgaliyara (@sportsgaliyara) May 6, 2023
Post a Comment