2023 विश्व कप के लिए वेन्यू के नाम हुए शॉर्टलिस्ट, देखें किन जगहों पर होंगे मैच

 


साल 2023 का 50 ओवरों का विश्व कप भारत में अक्टूबर-नवंबर में खेला जाना है इसके लिए तेजी से तैयारियां चल रही है। अब इसी बीच एक बड़ी खबर 2023 विश्व कप के वेन्यू को लेकर सामने आई है जिसमें 2023 विश्वकप के लिए वेन्यू को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अहमदाबाद, लखनऊ कोलकाता जैसे शहरों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके अलावा भी और भी मैदान है जिन्हें शॉर्टलिस्ट किया गया है। हम आपको इस आर्टिकल में जानकारी देने जा रहे हैं।

इन स्थानों को किया गया है 2023 विश्व कप के लिए शॉर्टलिस्ट

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने जिन वेन्यू को शॉर्टलिस्ट किया है। उसमें मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, इंदौर, राजकोट, धर्मशाला, बंगलुरु, चेन्नई,नागपुर, गुवाहाटी, हैदराबाद, त्रिवेंद्रम, यह सभी वेन्यू 2023 विश्व कप के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।

आपको बता दें आखरी बार भारत में 50 ओवरों के विश्व कप का आयोजन 2011 में हुआ था। हालांकि 2016 में भारत में टी-20 विश्व कप का भी आयोजन हुआ था।

0/Post a Comment/Comments