GT vs MI: हार्दिक ने अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ दर्ज की जीत, बुरी तरह हारी मुंबई की टीम

 


गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2023 का मुकाबला खेला जा रहा था। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने मुंबई इंडियंस की टीम को 55 रनों के बड़े अंतर से हराते हुए एक शानदार जीत हासिल की है और मुंबई इंडियंस की टीम की है इस आईपीएल में चौथी हार है। वही हार्दिक की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम इस जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

बुरी तरह फेल हुई मुंबई इंडियंस की टीम की बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस की टीम के सामने गुजरात टाइटंस की टीम ने 208 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से नेहल वडेरा ने सर्वाधिक 21 गेंदों में 40 रन बनाए। इसके अलावा कैमरन ग्रीन ने 33 और सूर्यकुमार यादव ने 23 रन बनाए।

गुजरात टाइटंस की टीम की ओर से नूर अहमद ने 4 ओवर में 37 रन देकर तीन सफलता हासिल की। वहीं राशिद खान ने 4 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं मोहित शर्मा ने 4 ओवर में 38 रन देकर दो सफलता हासिल की

0/Post a Comment/Comments