CSK से पहले धोनी को अपनी टीम में चाहती थी यह फ्रेंचाइजी, जानें पूरी कहानी

 


आईपीएल को शुरू हुए काफी लंबा समय हो गया है। साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी और आज आईपीएल उस मुकाम पर पहुंच चुका है जहां आईपीएल का 16वा सीजन इस वक्त खेला जा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने चेन्नई की टीम को कभी नहीं छोड़ा है। सिर्फ 2 साल का वह समय था जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के ऊपर बैन लगा था तब राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए धोनी ने क्रिकेट खेली थी।

आज हम आपको आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। क्योंकि फैन्स को सिर्फ यही मालूम है कि महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई की टीम के लिए ही खेले हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चेन्नई से पहले एक और टीम थी जो हर हाल में महेंद्र सिंह धोनी को अपनी टीम में चाहती थी।

धोनी को मिला था मार्की प्लेयर बनने का ऑफर

दरअसल जब साल 2008 में आईपीएल शुरू होने जा रहा था तब महेंद्र सिंह धोनी से मार्की प्लेयर बनने को कहा गया था। मार्की प्लेयर का मतलब होता है कि आपको एक निश्चित पैसा मिलेगा लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने ऑक्शन में उतरने का फैसला किया था। महेंद्र सिंह धोनी का मानना था कि मार्की प्लेयर में एक निश्चित पैसा मिलेगा लेकिन उन्होंने ऑक्शन में उतरने का फैसला इस वजह से किया क्योंकि ऑक्शन में ज्यादा पैसा मिल सकता है। यही वजह थी कि महेंद्र सिंह धोनी ऑक्शन में उतरे और चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच काफी हद तक धोनी को खरीदने के लिए भिड़ंत दिखाई दी थी। लेकिन अंत में चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी थी।

0/Post a Comment/Comments