WPL 2023: हेली मैथ्यूज की आंधी में उड़ी आरसीबी की टीम, अश्विन ने बताया टूर्नामेंट की मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर

 


WPL 2023: वीमेंस प्रीमियर लीग(WPL 2023) में बीते दिन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एकतरफा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने दस विकेट खोकर 155 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को इस लक्ष्य को पूरा करने में कोई दिक्कत नहीं हुई और मुंबई इंडियंस ने यह मैच महज एक विकेट के नुकसान पर पार कर लिया।

मुंबई इंडियंस की तरफ से हेली मैथ्यूज ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए टीम को लगातार दूसरी जीत दर्ज करने में मदद की। इसी बीच टीम इंडिया के खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने ट्वीट कर हेली मैथ्यूज को वीमेंस प्रीमियर लीग(WPL 2023) की मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर बताया।

शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का वीमेंस प्रीमियर लीग(WPL 2023) में कल आमना सामना हुआ। टॉस जीता रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने और उन्होंने पहले बल्लेबाजी करना सही समझा। हालांकि उनका यह फैसला लगातार दूसरे मैच में भी गलत साबित हुआ और पहले खेलते हुए उनकी टीम आठ बॉल रहते ही 155 रनों पर ऑलआउट हो गई। मुंबई इंडियंस की तरफ से हेली मैथ्यूज ने तीन विकेट चटकाए।

हेली ने इसके बाद अपनी बल्लेबाजी से भी योगदान देते हुए 77 शानदार रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई इडियंस ने यह मैच 15वें ओवर में एक विकेट खोकर जीत लिया।

अश्विन ने हेली को सर्वश्रेष्ट खिलाड़ी बताया

कल खेले गए वीमेंस प्रीमियर लीग(WPL 2023) के मुकाबले में मुंबई इंडियंस की तरफ से हेली मैथ्यूज ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को एकतरफा जीत दिलाई। उन्होंने पहले अपनी गेंदबाजी में तीन विकेट निकाले तो वहीं बल्ले से भी धुआंधार पारी खेलते हुए 38 गेंदों में 77 रन ठोक डाले।

इस मैच के बाद भारतीय खिलाड़ी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर हेली के नाम एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस की इस खिलाड़ी को वीमेंस प्रीमियर लीग(WPL 2023) की मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर बताया। साथ ही उन्होंने हेली मैथ्यूज को वीमेंस प्रीमियर लीग(WPL 2023) के ऑक्शन में महज बेस प्राइस पर खरीदे जाने पर हैरानी भी जताई।

बेस प्राइस पर बिकी थी

आरसीबी के खिलाफ वीमेंस प्रीमियर लीग(WPL 2023) में मुंबई इंडियंस की तरफ से हेली मैथ्यूज ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन का नमूना पेश किया। पहली पारी में जहां उन्होंने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए तीन विकेट झटके थे वहीं बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 38 गेंदों में 77 रन की आतिशी पारी खेली। बता दें कि उन्हें वीमेंस प्रीमियर लीग(WPL 2023) के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्रइस(40 लाख) में खरीदा था। मुंबई इंडियंस के लिए अब तक यह काफी फायदे का सौदा रहा है। हेली ने पहले मुकाबले में भी गुजरात के विरुद्ध 31 बॉल में 47 रनों की पारी खेली थी।

0/Post a Comment/Comments