IPL 2023: आखिर कौन है मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी का मेकअप आर्टिस्ट, सैलरी जानकर रह जाएंगे दंग


Nita Ambani: भारत के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। किसी भी इवेंट में उनका लुक लाइमलाइट में होता है। वह हर आप अपने रॉयल स्टाइल से लोगों का दिल जीत लेती हैं। यही वजह है कि सबसे स्टाइलिश बिजनेस वीमेन में से मुकेश अंबानी टॉप पर हैं। कोई फंक्शन हो या इवेंट नीता के लुक से लेकर स्टाइल तक लोगों के बीच चर्चा में होती हैं। कभी उनका मेकअप तो कभी उनकी साड़ी लोगों का दिल चुराती है। इतना ही नही नीता अंबानी अक्सर आईपीएल में बिल्कुल सिंपल नजर आती है लेकिन उनका चेहरा बिल्कुल चमक रहा होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीता को इतना खूबसूरत लुक देने वाले मेकअप आर्टिस्ट कौन है। फिलहाल सोशल मीडिया पर नीता का मेकअप आर्टिस्ट चर्चा में है।

आखिर कौन है मिकी कॉन्ट्रैक्टर

आईपीएल फ्रैंचाइजी में मुंबई इंडियंस की मालकीन नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट का नाम मिकी कॉन्ट्रैक्टर है जो एक सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट है। कहा जाता है कि यह कई मशहूर फिल्मों में सेलेब्स को तैयार कर चुका है। कई बड़े-बड़े सेलेब्स मेकअप के लिए मिकी से कांटेक्ट करते हैं और मिकी इसके लिए भारी-भरकम फीस भी चार्ज करता है। नीता अंबानी को रॉयल टच देने में मिकी की भूमिका अहम है। मिकी उनके स्टाइल और स्टेटस को ध्यान में रखते हुए उन्हें स्टाइल करता है। इन्ही की बदौलत नीता खूबसूरत नजर आती हैं।

मेकअप के लिए इतनी फीस चार्ज करता है मिकी

मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई में मिकी एक दिन की फीस 75 से 1 लाख रुपये चार्ज करता है। वहीं यह भी मुमकिन है कि वह एक दिन में एक से अधिक सेलेब्स का मेकअप करता हो। ऐसे में अगर देखा जाए तो उसकी मासिक सैलेरी 30 लाख के आसपास है। यह तो मीडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक है लेकिन अगर अंदाजा लगाए तो उनकी कमाई इससे अधिक भी हो सकती है। वैसे आमतौर पर इतनी सैलेरी बड़े पद पर काम कर रहे लोगों की एक साल की सैलेरी होती है।

0/Post a Comment/Comments