आखिरकार एमएस धोनी के रिटायरमेंट की तारीख आ ही गई, पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने इस राज़ का कर डाला पर्दाफाश, फैंस के बीच निराशा का माहौल

 


आईपीएल 2023 शुरु होने में अब दो हफ्ते से भी कम समय रह गया है। इस बार आईपीएल का 16वां संस्करण खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आगाज 31 मार्च को होगा और फाइनल 28 मई को खेला जाएगा। पहला मुकाबला पिछले साल की विजेता टीम गुजरात टाइटंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

टूर्नामेंट शुरु होने से पहले सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। इस साल कुछ खिलाड़ियों के लिए आखिरी आईपीएल हो सकता है। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) उन्हीं खिलाड़ियों में से एक माने जा रहे हैं। हालंकि इसी बीच एक पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रिटायरमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया देकर सबको स्तब्ध कर दिया है।

आखिरी बार येलो जर्सी में दिखाई देंगे !

आईपीएल का 16वां सीजन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का आखिरी आईपीएल हो सकता है। अपनी कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपनी कप्तानी में सीएसके को चार बार 2010,2011,2018,2021 खिताब जिता चुके हैं। बता दे कि आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल में 234 मुकाबले खेले हैं जिसमें उनके नाम 4,978 रन हैं।

इसके साथ विकेटकीपिंग में भी उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। विकेट के पीछे उन्होंने कुल 174 शिकार किए हैं जिसमें 135 कैच और 39 स्टंप शामिल है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 15 अगस्त 2020 को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद से वह सिर्फ आईपीएल खेलते हुए दिखे हैं।

“अलग होने वाला है उनका संन्यास”

31 मार्च से आईपीएल 16 का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला गत विजेता टीम गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इसी बीच टूर्नामेंट की तैयारियों के मद्देनजर बीते दिन सीएसके ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में थाला यानि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अभ्यास करते हुए दिखाई दिए। माना जा रहा है कि इस साल उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है। हालांकि उनके आईपीएल से संन्यास पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल में धोनी के साथ खेल चुके हरभजन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा,

देखिए, वो एम एस धोनी हैं। वो जो भी करते हैं वो काफी अलग होगा। अगर वो संन्यास लेने जा रहे हैं तो काफी अलग तरीके से करेंगे। हमने देखा कि उन्होंने किस तरह से भारत की टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी। अचानक ही उन्होंने इसका ऐलान किया था। वो हमेशा से ही सीएसके फैंस के सामने अपना करियर खत्म करना चाहते थे। वो उनके सामने ही रिटायर होना चाहते थे और ये काफी अच्छी बात है कि वो फैंस के बारे में सोचते हैं। आईपीएल 2023 के लिए एम एस धोनी ने काफी मेहनत की है और उनकी बॉडी देखकर आप इसका अंदाजा लगा सकते

0/Post a Comment/Comments