इस समय दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस पारी में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 180 रनो की पारी खेलकर खूब सुर्खियां बटोरी है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ख्वाजा अपनी बल्लेबाजी के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। आईये जानते हैं इस खबर के बारे में…..
अपनी गर्लफ्रेंड का धर्म परिवर्तन कराया
36 उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज है। वें काफी लंबे समय से ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने साल 2018 में अपनी गर्लफ्रेंड रचेल मैकलेंघन से निकाह किया था। रचेल ने तब धर्म परिवर्तन किया था। यानी शादी से पहले रचेल ने इस्लाम अपनाया था, जिसके बाद दोनों की शादी इस्लामिक रिति रिवाज से हुई थी। उम्र में ख्वाजा से 9 साल छोटी रचेल कैथोलिक क्रिस्चियन हैं। दोनों ने साल 2016 में सगाई की थी। ख्वाजा और रचेल की एक बेटी है।
आपको बता दें कि उस्मान ख्वाजा मूल रूप से पाकिस्तान के इस्लामाबाद के रहने वाले है। उनका परिवार कई सालों पहले पाकिस्तान से ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे, जबकि उनकी गर्लफ्रेंड रचेल मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया की ही रहने वाली है। दोनों ने अलग अलग धर्म के होने के बाबजूद शादी की। दोनों के परिवार दोनों की शादी से काफी खुश नजर आए।
अहमदाबाद में खेली ऐतिहासिक पारी
अहमदाबाद में चल रहे चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में अब तक उस्मान ख्वाजा ने बड़ी ही जबरदस्त पारी खेली है। उन्होंने पहली पारी में 180 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 21 चौके लगाए। उन्होंने पिच पर 8 घंटे से अधिक बल्लेबाजी की। उन्होंने इस दौरान 422 गेंदों का सामना किया। जो किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों द्वारा (गेदों के लिहाज से) सबसे बड़ी पारी रही है। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को जमकर थकाया।
उस्मान ख्वाजा के अलावा पहली पारी में कैमरून ग्रीन ने भी जबरदस्त पारी खेली। 23 वर्षीय ग्रीन ने अपन करियर का पहला शतक लगाते हुए 114 रन बनाए। उन्होंने उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 193 रन जोड़े। उनकी इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।
एक टिप्पणी भेजें