अनुष्का शर्मा के साथ पहली ही मुलाकात में ये गलती कर बैठे थे विराट कोहली, एक्ट्रेस ने लगाई डांट तो फिर…..


बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं। अक्सर दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। लोग उनकी जोड़ी बहुत पसंद करते हैं और दोनों के फैन उनको लेकर काफी खुश होते हैं।

हाल ही में विराट कोहली (Virat Kohli) ने साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (South African batsman  AB devilliers) के साथ अपने लव स्टोरी की बातें शेयर की थीं। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से उनकी पहली मुलाकात कब और कहां हुई थी, इसके बारे में विराट कोहली (Virat Kohli) ने खुलकर बताया था।

विज्ञापन शूट के दौरान हुई थी मुलाकात

विराट कोहली ने एबीडी से बात करते हुए बताया था कि उनकी और अनुष्का की मुलाकात एक विज्ञापन शूट के दौरान हुई थी। अनुष्का से मिलने से पहले विराट कोहली बहुत ही नर्वस थे। क्योंकि अनुष्का उस समय बहुत पॉपुलर थीं, फिर एड के दौरान दोंनों में बातचीत हुई और फिर विराट नॉर्मल रहने लगे।

उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान पता चला कि अनुष्का का स्वभाव बहुत अच्छा है। फिर वह दोनों अच्छे दोस्त बन गए। दोनों में बातचीत आगे बढ़ी नजदीकियां बढ़ीं फिर 2017 में दोनों ने शादी कर लिया।

पहली मुलाक़ात में ही अनुष्का के साथ कर गये थे ये काम

विराट कोहली ने कहा कि साल 2013 में जिंबाब्वे के लिए उन्हें कप्तान चुना गया था। तब उनके मैनेजर ने कहा कि आपको अनुष्का के साथ शूटिंग पर जाना है। जैसे ही विराट कोहली ने यह बात सुनी तो वो बहुत ज्यादा घबरा गए और नर्वस हो गए। उस वक्त अनुष्का शर्मा बहुत ही फेमस एक्ट्रेस थीं। विराट उनसे मिलने में घबरा रहे थे।

वहीं अनुष्का को देखते ही वह घबराहट में एक खराब मजाक कर गये थे। तब अनुष्का ने कहा था एक्सक्यूज मी। जैसे ही अनुष्का शर्मा ने यह जवाब दिया विराट कोहली और घबरा गये। फिर जैसे- जैसै दोनों के बीच बातचीत बढ़ी तब  पता चला कि अनुष्का बहुत ही सरल स्वभाव की हैं। दोनों की थिंकिंग सेम है, फिर धीरे-धीरे दोनों करीब आए। प्यार हुआ फिर दोनों ने शादी कर ली।

0/Post a Comment/Comments