Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ना सिर्फ क्रिकेट की वजह से बल्कि अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी ज्यादा लाइमलाइट में रहते हैं। बात अगर विराट कोहली के संपत्ति (Virat kohli’s property) की आती है तो उनके बारे में जानने के लिए उनके चाहने वाले और भी ज्यादा उत्सुक रहते हैं। इसी बीच विराट कोहली ने मुंबई में एक और नई प्रॉपर्टी खरीदी है।
मुंबई के अलीबाग में खरीदा बंगला
जानकारी के मुताबिक विराट कोहली ने बीते 23 फरवरी के दिन मुंबई से अलीबाग इलाके में एक आलीशान बंगला (Virat kohli’s new home) खरीदा है। बताया जा रहा है कि इस बंगले की कीमत कुल 6 करोड़ रुपए है। विराट कोहली ने जिस इलाके में यह बंगला खरीदा है वह बहुत ही ज्यादा पोस्ट और वीआईपी एरिया है। इस बंगले के साथ ही अब मुंबई में विराट कोहली के दो घर हो गए हैं।
विराट कोहली का नया बंगला 400 स्क्वेयर फुट में फैला हुआ है
जानकारी के मुताबिक इस बंगले का पूरा एरिया 2000 वर्ग फुट है। इस बात की जानकारी एडवोकेट महेश म्हात्रे ने दी है। बता दें कि एडवोकेट महेश महात्रे अलीबाग एलएलबी के लिए कानूनी सलाहकार के तौर पर अपनी सेवाएं देते हैं। उनके मुताबिक इस प्रॉपर्टी की डील करने के लिए सभी औपचारिकताएं विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने पूरी की।
— Sportsgaliyara (@sportsgaliyara) February 24, 2023
पिछले साल खरीदा था 19 करोड़ का फार्म हाउस
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल ही 1 सितंबर के दिन विराट कोहली ने अलीबाग के चिराग विलेज में एक बड़ा फार्म हाउस (Virat Kohli’s farmhouse) खरीदा था। यह फार्म हाउस कुल 36059 स्क्वेयर फुट में फैला हुआ है। जिसके लिए विराट कोहली को कुल 19 करोड़ 24 लाख रुपए चुकाने पहले। बता दें कि इस बंगले के लिए भी सारी औपचारिकताएं विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने हीं पूरी की।
एक टिप्पणी भेजें