इंडियन टी-20 लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होगी। इस साल इंडियन टी-20 लीग 2023 के मिनी ऑक्शन के बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) की टीम चेन्नई ने सबको चौंकाते हुए कई धुरंधर खिलाड़ियों को खरीदा था। चेन्नई अपने युवा ऑल राउंडर सैम करन को तो नहीं रिटेन कर पाई लेकिन उन्होंने इससे भी बड़ा हुक्कम का इक्का अपने पाले में लाया। बता दें कि चेन्नई ने बेन स्टोक्स को आगामी सीजन के लिए 16.25 करोड़ में खरीदकर सबको हैरान कर दिया था।
बता दें कि इंडियन टी-20 लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होगी, जिसमें पहले मुकाबले में गत चैंपियन गुजरात अपने होम ग्राउन्ड में धोनी की टीम चेन्नई से भिड़ेगी। खबर ऐसी है कि धोनी के लिए यह आगामी लीग उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा और अब यह रिटायरमेंट ले लेंगे।
इस बात को सुनकर फैंस काफी दुखी हैं और प्रार्थना कर रहे होंगे की धोनी इस साल रिटायरमेंट न लें। हालांकि, इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फैंस द्वारा दावा किया जा रहा है कि यह धोनी के रिटायरमेंट के लिए बनाया गया है और इसका नाम धोनी चालीसा रखा गया है।
आइए देखें धोनी चालीसा का यह वायरल वीडियो
वीडियो की बात करें तो यह वीडियो कपिल शर्मा के शो से ली गई है जिसमें मुक्काबाज के लीड अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने धोनी पर बनाया यह गाना सुनाया है। इसका धोनी के रिटायरमेंट से कुछ लेना देना नहीं है।Dhoni ke retirement me yahi gaana bajega#MSDhoni #msd #dhoni pic.twitter.com/tCi5Bc0Eiy
— Cricket Updates (@Cricket23002283) February 25, 2023
बात करें एमएस धोनी की तो वह आगामी इंडियन टी-20 लीग में चेन्नई के कप्तानी करने वाले हैं। धोनी और उनकी टीम जरूर चाहेगी की वह अपना आखिरी ट्रॉफी जीतकर टूर्नामेंट का समापन करे।
आइए देखें चेन्नई की पूरी टीम
रिटेन किए गए खिलाड़ी
एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्षणा
खरीदे गए खिलाड़ी
अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख रशीद, निशांत सिद्धू, अजय मंडल, भगत वर्मा
एक टिप्पणी भेजें