भारत के इन 3 खिलाड़ियों ने की विदेशी महिलाओं से शादी, इस लिस्ट में हार्दिक पांड्या का नाम भी है शामिल


Team India: भारत में क्रिकेट को धर्म की तरह माना जाता है और क्रिकेटर को एक स्टार की तरह देखा जाता है। टीम इंडिया (Team India) के क्रिकेटरों को दुनियाभर में पहचान मिलती हैं जिससे वो विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध होते हैं। बता दें कि इन क्रिकेटर्स की प्रसिद्धि न सिर्फ भारत में रह गई है बल्कि विदेशों में भी है। जिसके चलते खिलाड़ियों की फिमेल फैंस की गिनती लाखों में है। लिहाजा, ऐसे में कई क्रिकेटर्स ऐसे हैं जिन्होंने विदेशी लड़कियों से भी शादी की है। आज हम आपको भारत के 3 क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे जिन्होंने विदेशी महिलाओं के साथ शादी की हैं।

1.हार्दिक पांड्या

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा के साथ शादी रचाई। बता दे हार्दिक पांड्या ने सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक के साथ लोकडाउन के वक़्त शादी रचाई थी। दोनों 1 जनवरी 2020 को सगाई करते नज़र आए और 31 मई को उसी साल दोनों शादी के बंधन में भी बनते हुए नजर आए।

दोनों एक बेटे के माता-पिता भी है। उनके बेटे का जन्म 30 जुलाई 2020 को हुआ था। उनके बेटे का नाम अगस्त्य है। बता दे नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर काफी सारा एक्टिव नजर आती है और अपने परिवार के साथ फोटो साझा करती रहती है और अपने बेटे के साथ भी वीडियो साझा करती रहती है।

2. इरफान पठान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने सऊदी अरब की मॉडल से शादी रचाई हैं। बता दे उनकी पत्नी का नाम सफा बेग है। आपको जानकारी दे दे कि इरफान पठान की पत्नी उनसे उम्र में 10 साल छोटी है। उनकी पत्नी का जन्म 28 फरवरी 1994 को हुआ था। दोनों के दो बेटे भी हैं। उनके बड़े बेटे का जन्म 2016 में हुआ था और छोटे बेटे का जन्म 2021 में हुआ था।

उनकी पत्नी सऊदी अरब के एक बहुत राईस परिवार से ताल्लुक रखती है। उनके पिता सऊदी अरब के एक मशहूर व्यवासायी के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। इरफान पठान ने सफा बेग से मक्का मदीना में निकाह किया था। शादी में उनके करीबी रिश्तेदार ही शरीक हुए थे।

3. युवराज सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने हेजल कीच के साथ 2016 में शादी की थी। आपको बता दें कि हेजल कीच इंग्लैंड से ताल्लुक रखती है। वह बॉलीवुड की अभिनेत्री के रूप में भी अपनी पहचान रखती हैं। वह 2005 से भारत में रह रही हैं और उन्होंने 2011 में सलमान खान के साथ बॉडीगार्ड फिल्म में डेब्यू किया था। उन्होंने उस फिल्म में माया कपूर का रोल प्ले किया था। दोनों एक बेटे के माता पिता भी हैं। उनके बेटे का जन्म मार्च 2022 में हुआ था। उनके प्यारे से बेटे का नाम ओरियन हैं।

0/Post a Comment/Comments