क्रिकेट की दुनिया के 10 सबसे आलसी खिलाड़ी और उनकी हरकतें आपको चौंका देंगी, लिस्ट में 3 भारतीय


आलसी क्रिकेट प्लेयर की हरकतें – क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहाँ हर खिलाड़ी को खुद को इतना अलर्ट रखना पड़ता है की हवा की स्पीड से कब बॉल कैच करनी पड़े किसी को पता नहीं होता|

पर इस खेल जगत में ऐसे कही खिलाड़ी हैं जिनको क्रिकेट जगत में उनके आलस के लिए भी जाना जाता है| ख़ास बात ये हैं की अव्वल दर्जे के आलसी प्लेयर खासे पोपुलर भी रहे|

इन्हीं के बारे में हम आज आपको बताते हैं 10 सबसे आलसी क्रिकेट प्लेयर की हरकतों के बारे में

आलसी क्रिकेट प्लेयर की हरकतें

मुनाफ पटेल

मुनाफ पटेल यानि खराब फील्डिंग के सबसे उम्दा खिलाड़ी| ये गेंद को पकड़ते हुए कम और उसके पीछे पीछे भागते ज्यादा नज़र आते थे| इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पारी शुरू करने के बाद भी ये भारतीय क्रिकेट टीम में कोई ख़ास कमाल नहीं दिखा पाए| खराब फील्डिंग और आलस बढ़ने के साथ ही उनका परफॉरमेंस खराब होता चला गया और वो टीम इंडिया से भी बाहर हो गए|

यूसुफ पठान

युसूफ भले ही बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हों पर विकेट के बीच में दौड़ लगाने में इन्हें नानी याद आ जाती हैं| अपनी इस कमजोरी को वो बखूबी अपनी बल्लेबाजी के पीछे छिपा ले जाते हैं| इसीलिए लोग इन्हें इनकी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए ज्यादा याद रखते हैं| लेकिन ये कितनी भी कोशिश क्यों न कर लें रन लेने के दौरान उनका आलास सबको दिख ही जाता है

नासिर जमशेद

खराब फील्डिंग के खिलाडियों में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ नासिर जमशेद को भी लोग कम नहीं मानते हैं| इनका हाल भी ऐसा ही है की बल्लेबाजी चाहे जितनी करवा लो पर रन के लिए दौड़ मत लगवाओ| इनकी स्थिति तो ऐसी है कि बल्लेबाजी में रन बनाते बनाते कई बार रन लेने के बाद आउट होकर सीधा पवेलियन लौट जाते हैं|

शेन वार्न

दुनिया के बेस्ट लेग स्पिनर शेन वार्न को भी फील्ड पर दौड़ना फूटी आंख नहीं सुहाता| इसी कारण कई बार शेन दौडते हुए नहीं बल्कि चेहलकदमी करते हुए बालिंग करते दिखाई पड़ते हैं| ऑस्ट्रेलियाई टीम में रहने के दौरान इन्होने काफी ख्याति पाई|

ड्वेन लेवराक

बरमूडा की टीम का खिलाड़ी दुनिया के सबसे आलसी खिलाड़ियों की सूची में छठे नंबर पर शामिल है। ड्वेन लेवराक का वजन काफी ज्यादा होने की वजह से उन्हें ज्यादा दूर तक दौड़ने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ड्वेन लेवराक जितने दिन क्रिकेट खेले हैं, अपनी टीम के लिए स्लिप में ही फील्डिंग किए है।

अर्जुन राणातुंगा

आलसी होने के कारण श्रीलंका के इस खिलाड़ी का लोग अक्सर मज़ाक भी उड़ाते रहे| इन्हें भी दौड़ कर रन लेने और फ़ील्डिंग करने में पसीने आ जाते थे| इनका नाम सुस्त खिलाड़ियों में लिया जाता है फिर भी श्रीलंका को वर्ल्ड कप जितनी में इनका नाम रहा|

इंजमाम उल हक

पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज इंजमाम उल हक का नाम दुनिया के सबसे आलसी खिलाड़ियों की सूची में आठवें नंबर पर शामिल है। Inzamam-ul-Haq का ज्यादा वजन होने की वजह से ज्यादा दूर तक नहीं दौड़ पाते थे। इंजमाम उल हक का विकेट के बीच का दौर भी बेहद खराब रहा है।

क्रिस गेल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे आलसी खिलाड़ी का नाम क्रिस गेल है। क्रिस गेल बल्लेबाजी करते समय रन नहीं दौरना चाहते। कई बार क्रिस गेल 1 और 2 रन होने के बावजूद भी रन नहीं दौड़ते हैं। क्रिस गेल का आलसीपन क्रिकेट के मैदान पर साफ दिखता है। क्रिस गेल फील्डिंग करते समय भी स्लिप में खड़े रहते हैं।

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के मौजूदा समय के कप्तान रोहित शर्मा भी एक आलसी खिलाड़ी है। रोहित शर्मा का भी विकेट के बीच का दौर बेहद खराब है। रोहित शर्मा भी ज्यादातर मौकों पर चौके छक्के लगाने में विश्वास रखते हैं। वही फील्डिंग करते समय रोहित शर्मा ज्यादातर समय पर गेंद को ज्यादा दूर तक चेज नहीं करते।

मोहम्मद शहजाद

अफगानिस्तानी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद का नाम दुनिया के सबसे आलसी खिलाड़ियों की सूची में नौवें नंबर पर शामिल है। मोहम्मद शहजाद एक विकेटकीपर बल्लेबाज होने के साथ-साथ बेहद मोटे खिलाड़ी है। मोहम्मद शहजाद भी विकेट के बीच दौड़ लगाने में कतराते हैं। मोहम्मद शहजाद को उनकी खराब फिटनेस की वजह से उन्हें अंतरराष्ट्रीय टीम से बाहर किया गया था।

0/Post a Comment/Comments