पिता के निधन के बाद भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान का टूटा दिल, भावुक होकर फैंस को दिया खास संदेश

Veer Mahaan: कुछ दिन पहले भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) के पिता का निधन हो गया था। इस बात की जानकारी वीर ने खुद दी थी। वो बहुत ही भावुक नज़र आए। इस बार उन्होंने फिर से इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने माता-पिता के प्रति प्यार जताया और फैंस को संदेश दिया।

NXT में इस समय वीर महान काम कर रहे हैं। वो सौरव गुर्जर उर्फ सांगा के साथ इंडस शेर नाम की टैग टीम का हिस्सा हैं। उनकी राइवलरी द क्रीड ब्रदर्स के साथ चल रही है। हालांकि पिछले कुछ हफ्तों से वो NXT में नज़र नहीं आए। पिता के निधन के चलते वो एक्शन में नहीं दिखे। उनकी जगह सांगा का साथ देने जिंदर महल ने एंट्री की थी।

WWE सुपरस्टार Veer Mahaan ने दी अपनी प्रतिक्रिया

वीर महान ने इस बार खास वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस को संदेश दिया। उन्होंने अपने माता-पिता के बारे में भी बात रखी। साथ ही खास कैप्शन लिखकर फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा,

माता-पिता इस जीवन के वो डोर होते हैं जो अपने बच्चों को ऊंचाई तक जाने का मार्ग दिखाते हैं।आज भले ही वो इस संसार में नहीं रहे,उनके आदर्श और मार्गदर्शन सदैव हमको राह दिखाएंगे। हर हर महादेव।

0/Post a Comment/Comments