WWE Royal Rumble 2023: जानें भारत में शुरू होने का समय और किस चैनल पर देख पाएंगे मेन इवेंट


WWE का सबसे रोमांचक पे-पर-व्यू इवेंट रॉयल रंबल (Royal Rumble 2023) सेंट लुइस, मिसौरी में होने वाला है। इस आयोजन में क्लासिक पुरुष और महिला रॉयल रंबल मैचों में 30 पुरुष और महिला सुपरस्टार्स की लड़ाई होगी, जिसमें विजेता को रेसलमेनिया 38 में WWE चैंपियनशिप के लिए एक टाइटल मैच मिलेगा। जैसा कि पहले ही घोषणा की जा चुकी है, रॉयल रंबल 2023 (Royal Rumble 2023) शनिवार, 28 जनवरी को सैन एंटोनियो, टेक्सास के अलामोडोम में होने वाला है।

पुरुष और महिला दोनों रॉयल रंबल मैच रात के मेन इवेंट कार्यक्रम के रूप में होंगे, जहां इन मैचों के विजेता अपने संबंधित रोस्टर में रेसलमेनिया में चैंपियनशिप टाइटल मैच हासिल करेंगे। इनके अलावा यूनिवर्सल चैंपियनशिप, WWE चैंपियनशिप और रॉ विमेंस चैंपियनशिप भी इवेंट में डिफेंड की जाएंगी।

किस समय शुरू होगा रॉयल रंबल 2023 (Royal Rumble 2023)?

रॉयल रंबल 2023 28 जनवरी को रात 8 बजे EST/शाम 7 बजे सेंट्रल/शाम 5 बजे पीएसटी पर पूरे देश में लाइव स्ट्रीम होगा। भारत में इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग थोड़ी अलग है। 

भारत में, WWE रॉयल रंबल की स्ट्रीमिंग की तारीख 29 जनवरी होगी, और इसका समय सुबह 6.30 बजे है। इस मेन इवेंट को Sony TEN 1 और Sony TEN 3 पर प्रसारण किया जाएगा। फैंस एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग कंटेंट के लिए Sony LIV ऐप को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

दर्शक अंग्रेजी भाषा के लिए SONY TEN 1/HD, हिंदी के लिए SONY TEN 3/HD और तमिल और तेलुगू कमेंट्री के लिए SONY TEN/4HD देख सकते हैं। वेब उपयोगकर्ता www.sonyliv.com पर लॉग इन कर सकते हैं।

क्यों है रॉयल रंबल इतना खास?

हर साल होने वाला यह फैन फेवरेट इवेंट कंपनी के लिए वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां फैंस एक साथ 30 पसंदीदा रेसलर्स को एक ही रिंग में झड़गते देखते हैं। इस साल का रॉयल रंबल WWE के चैंपियन रोमन रेंस के लिए अगले चैलेंजर और महिलाओं के लिए रॉ या स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन का निर्धारण करेगा। आपको बता दें कि, कोफी किंग्स्टन कुछ हफ्ते पहले रॉयल रंबल मैच 2023 में अपनी भागीदारी की घोषणा करने वाले पहले रेसलर में से एक हैं। 

0/Post a Comment/Comments