महेंद्र सिंह धोनी ने दुबई में बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ मनाया नए साल का जश्न, जीवा की इस हरकत का वीडियो वायरल

नए साल का जश्न मनाने में टीम इंडिया के क्रिकेटर भी पीछे नहीं हैं। जहां विराट कोहली अपनी फैमिली के साथ दुबई पहुंचे हैं। वहीं रोहित शर्मा ने भी अपनी पत्नी के साथ मालदीप में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी दुबई में ही अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा धोनी के साथ में नये साल का जश्न मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी बेटी जीवा के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

धोनी ने अपने परिवार के संग मनाया न्यू ईयर

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी समय अपने परिवार के साथ दुबई में है जहां पर उन्होंने नए साल का स्वागत किया है। साक्षी ने धोनी और बेटी जीवा का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें धोनी और उनकी बेटी काफी खुश नजर आ रहे हैं। दुबई में भी चारों तरफ नए साल की धूम है और लोग इसे अपने अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहे हैं।

आईपीएल 2023 में सीएसके की कप्तानी

हालांकि कहा तो यह भी जा रहा है कि इस बार धोनी आईपीएल को लेकर के काफी ज्यादा उत्सुक हैं। ऐसे में वह आईपीएल से पहले नए साल का जश्न मनाते हुए दिखाई दिए हैं।

बता दें कि इस बार भी सीएसके लिए कप्तानी धोनी ही संभाल रहे हैं। फिलहाल धोनी अपनी पत्नी और बेटी के साथ भी फैमिली टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

0/Post a Comment/Comments