द रॉक से लेकर सीएम पंक तक, 5 रेसलर्स जो रॉयल रंबल 2023 में वापसी करके हमें हैरान कर सकते हैं


Royal Rumble 2023: रॉयल रंबल 2023 बस कुछ दिनों दूर है और फैंस इस इवेंट को लेकर बेहद ही उत्साहित हैं। हर साल की तरह WWE ने इस बार भी रंबल मैच को बेहद मनोरंजक बनाने का वादा किया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि वह कौन से सुपरस्टार्स होंगे जो रिंग में सरप्राइज एंट्री ददेकर दर्शकों को चौंका देंगे। आपको बता दें कि इस साल की सूची में सीएम पंक, ड्वेन जॉनसन उर्फ ​​​​द रॉक और कुछ अन्य WWE सुपरस्टार्स के आने की संभावना है। 

जो लोग नहीं जानते हैं, उनके लिए बता दें कि रॉयल रंबल 2023 (Royal Rumble 2023), 28 जनवरी को निर्धारित किया गया है। यह शाम 5 बजे पीटी/8 बजे ईटी पर प्रसारित होगा यानी यह कार्यक्रम 29 जनवरी को सुबह 6:30 बजे से भारत में लाइव होगा। यह सैन एंटोनियो, टेक्सास में अलामोडोम स्टेडियम में आयोजित किया जाना है। हमेशा की तरह इस इवेंट के टिकट भी पूरी तरह बिकने की उम्मीद है क्योंकि कई बड़े WWE सुपरस्टार्स के लौटने की उम्मीद है।

# द रॉक कर सकते हैं Royal Rumble 2023 में वापसी

रॉयल रंबल (Royal Rumble 2023) में जिस सरप्राइज एंट्री की अफवाहों को लेकर फैंस काफी उत्साहित हो रहे हैं वह द रॉक की वापसी है। बता दें कि यह ग्लोब सुपरस्टार अपने व्यस्त मूवी शेड्यूल के कारण सालों से WWE से दूर हैं। अब जब उनके रैसलमेनिया रिटर्न के बारे में कई बातें चल रही हैं, ऐसे में रॉक की रिटर्न की संभावनाएं काफी बढ़ जाती है। अगर वह रॉयल रंबल 2023 में दिखे तो स्टेडियम में काफी हंगामा होगा।

# सीएम पंक की Royal Rumble 2023 में वापसी की भी उम्मीद

एक और बड़ा नाम सीएम पंक का है। भले ही उन्होंने WWE को छोड़ दिया और प्रतिद्वंद्वी ब्रांड AEW में चले गए।  लेकिन पूर्व कंपनी में उनकी वापसी कभी भी हो सकती है। एक फ्री एजेंट होने और ट्रिपल एच के कारोबार को संभालने के साथ, पंक रॉयल रंबल 2023 में आश्चर्यजनक रिटर्न की सूची में एक मजबूत दावेदार हैं।

# दूसरे रेसलर्स जो रॉयल रंबल के लिए वापसी कर सकते हैं वह रैंडी ऑर्टन, एज और लोगन पॉल हैं।

0/Post a Comment/Comments