भारत के 3 ऐसे क्रिकेटर जो नॉन वेज को नहीं लगाते हाथ, लेकिन फिर भी हैं सबसे ज्यादा फिट


Team India: क्रिकेट की दुनिया में अक्सर लोग अपने चहेते खिलाड़ियों की निजी जिंदगी और उनकी पसंद नापसंद के बारे में जानने के लिए काफी बेताब रहते हैं। उसमें भी अगर आपका पसंदीदा खिलाड़ी कोई स्टार खिलाड़ी हो तो निश्चित तौर पर उसकी निजी जिंदगी के राज जानना बहुत उत्सुकता भरा होता है। दरअसल, बहुत से लोग नॉनवेज खाते हैं लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी है जो शाकाहारी हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जो वेजिटेरियन है।

1.विराट कोहली

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और भारत की आन बान शान विराट कोहली (Virat Kohli) हमेशा ही काफी एनर्जेटिक रहते है। जिससे किसीको भी यही लगेगा की वो जरूर नॉनवेज खाने के शौकीन होंगे। ये बात सही भी है की किसी समय विराट नॉनवेज खाने के काफी शौकीन हुआ करते थे। लेकिन वो अब बीते दिनों की बाते हो चुकी है। वर्तमान में विराट कोहली प्योर वेजटेरियन डाइट फॉलो करते है। लंबे समय से उन्होंने नॉनवेज को हाथ भी नही लगाया।

2. इशांत शर्मा

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) की भी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इसलिए भारत के इस तेज गेंदबाज की भी क्या पसंद करते हैं क्या नापसंद करते हैं यह जानने की भी काफी बेताबी होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इशांत शर्मा हमेशा से ही प्योर वेजीटेरियन रहे हैं। वह कभी भी नॉनवेज को हाथ तक नहीं लगाते। यह बात काफी हैरान कर देती है कि कोई क्रिकेटर जिसे एनर्जी की भरपूर आवश्यकता होती है वह वेजिटेरियन कैसे रह सकता है। लेकिन ईन्होंने साबित कर दिखाया है कि वेजिटेरियन रहकर भी एनर्जी से भरपूर रहा जा सकता।

3.चेतेश्वर पुजारा

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को भले ही t20 और वनडे फॉर्मेट में ज्यादा देखा नहीं जा रहा हो, लेकिन जब टेस्ट क्रिकेट की बात आती है तो चेतेश्वर पुजारा का नाम गूंजने लगता है। उन्हें टेस्ट क्रिकेट का चैंपियन माना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि चेतेश्वर पुजारा भी प्योर वेजिटेरियन है। चेतेश्वर पुजारा ने भी कभी भी नॉनवेज को हाथ तक नहीं लगाया। वह एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो टेस्ट क्रिकेट में लंबी पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं।

0/Post a Comment/Comments