2016 में आ गई थी विराट और धोनी के रिश्ते में दरार, शास्त्री ने संभाला था मामला, आर श्रीधर का बड़ा खुलासा


विराट कोहली की गिनती दुनिया के महान बल्लेबाज और दिग्गज कप्तानों में की जाती है। वह साल 2014 में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बने थे। जब एम एस धोनी ने अचानक से टेस्ट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद विराट कोहली ने भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाली थी। इसके बाद उन्हें साल 2017 में टी20 और वन-डे की कप्तानी मिली थी, लेकिन विराट कोहली को इसको समय से पहले चाहते थे। उनकी कप्तानी को लेकर भारतीय टीम के पूर्व आर श्रीधर ने बड़ा खुलासा किया है।

आर श्रीधर ने कही कोहली को लेकर बड़ी बात

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व आर श्रीधर ने विराट कोहली की कप्तानी को लेकर बात करते हुए कहा, “2016 में एक समय था जब विराट सफेद गेंद वाली टीम का भी कप्तान बनने के लिए बहुत उत्सुक थे। उन्होंने कुछ ऐसी बातें कही जिससे पता चला कि वह कप्तानी की तलाश में थे।”

आगे रवि शास्त्री की कही हुई बात को कहते हुए श्रीधर ने कहा कि“एक शाम, रवि ने उसे फोन किया और कहा, ‘देखो, विराट, एमएस ने तुम्हें (कप्तानी) रेड-बॉल क्रिकेट में दी थी। आपको उसका सम्मान करना होगा। वह आपको सीमित ओवरों के क्रिकेट में भी मौका देगा, जब सही समय होगा। जब तक आप उनका सम्मान नहीं करोगे। तब तक आपको अपनी टीम से सम्मान नहीं मिलेगा।’

साल 2017 में मिली कप्तानी

आपको बता दें इसके बाद साल 2017 में विराट कोहली को एकदिवसीय और टी20 का कप्तान बना दिया गया था। जिसको लेकर आर श्रीधर ने कहा,

“आखिरकार, एक साल में उन्हें सफेद गेंद की कप्तानी भी मिल गई।”

श्रीधर ने बताया।

” इसके बाद धोनी ने विराट कोहली की कप्तानी में दो साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। उन्होंने साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला। इसके बाद साल 2020 में 15 अगस्त को उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया।”

विराट कोहली ने साल 2021 तक एकदिवसीय और टी20 क्रिकेट में कप्तानी की। उन्होंने साल 2021 में टी20 विश्व कप के बाद कप्तानी छोड़ दी। इसके बाद एकदिवसीय की कप्तानी उनसे छीन ली गई। इसके बाद साल 2022 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के दौर के बाद टेस्ट से भी कप्तानी छोड़ दी।

इसके बाद रोहित शर्मा को तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया। विराट कोहली भारतीय टेस्ट इतिहास के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के अलावा जहां भी टेस्ट मैच खेला। वहां भारतीय टीम को कम से कम एक टेस्ट जिताया।

0/Post a Comment/Comments